[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आज समीक्षा बैठक बुलाई गयी थी। इस बैठक में 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में होने पर मुहर लगायी गयी है। साथ ही 23 सितंबर को लखनऊ में राज्य सम्मेलन होना निश्चित हुआ है। मगर इस सम्मेलन पर सपा के दिग्गज नेता ने हैरान करने वाला बयान दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

सम्मलेन होगा अभूतपूर्व :

  • समाजवादी पार्टी यूपी के विधानसभा चुनावों में 47 सीटें लाने में सफल रही थी।
  • इसके बाद से सपा लगातार लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गयी है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख चुके है कि उनकी नजर संसद में सपा की सीटें बढ़ाने पर है।
  • साथ ही संगठन में मजबूती लाना भी सपा अध्यक्ष अखिलेश ने शुरू कर दिया है।
  • अखिलेश यादव लगातार किसी न किसी कार्यक्रम के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं।
  • वे जनता के बीच अपनी पहुँच बनाने के साथ ही वोटबैंक मजबूत करना चाहते हैं।
  • बीते कई दिनों में अखिलेश यादव आजमगढ़, कुशीनगर, गोरखपुर का दौरा कर चुके हैं।
  • सपा अध्यक्ष जानते हैं कि विधानसभा चुनावों में हार का कारण सपा में हुई गृहयुद्ध भी था।

ये भी पढ़ें, सपा की समीक्षा बैठक लगी राष्ट्रीय अधिवेशन पर मोहर

  • इसीलिये वे लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन में नयी धार लाने में जुटे हुए हैं।
  • अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक बुलाई हुई थी।
  • इस बैठक में अखिलेश ने बीते दिनों हुए जिला सम्मेलनों की समीक्षा की।
  • पार्टी कार्यालय पर बैठक के बाद सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने पत्रकारों से बात की।
  • उन्होंने बताया कि सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होना है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि सपा का राज्य सम्मेलन 23 सितंबर को लखनऊ में होना है।
  • सपा सम्मेलन के पहले सपा के पूर्व सांसद रामजी सुमन बड़ा बयान दिया है।
  • उन्होंने कहा कि आगरा में सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन अभूतपूर्व होने वाला है।
  • पूर्व सांसद ने कहा कि सम्मेलन के 1 दिन पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।

ये भी पढ़ें, कुशीनगर से लौटकर अखिलेश ने बुलाई पार्टी नेताओं की बैठक

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें