भारत के नए राष्ट्रपति के लिए बीते 17 जुलाई को देश की संसद समेत सभी 31 विधानसभाओं में मतदान किया गया था, जिसके बाद गुरुवार को संसद में राष्ट्रपति चुनाव में पड़े मतदानों की गिनती शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि, NDA की ओर से बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद(ramnath kovind) और UPA की ओर से पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

ख़ास है इस बार का राष्ट्रपति चुनाव(ramnath kovind):

  • भारत के नए राष्ट्रपति के लिए संसद भवन में गिनती शुरू हो चुकी है।
  • साथ ही देश के 14वें राष्ट्रपति का चुनाव कई वजहों से बेहद ख़ास है।
  • जीत-हार चुनाव का हिस्सा है लेकिन, दलित वर्ग, NDA, UPA और उत्तर प्रदेश के लिए यह चुनाव बेहद अहम है।
  • गौरतलब है कि, वर्तमान महामहिम प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

14वें राष्ट्रपति के चुनाव की ख़ास बातें(ramnath kovind):

देश को दलित राष्ट्रपति मिलना तय(ramnath kovind):

  • 14वें राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे कुछ भी हों लेकिन देश को एक दलित राष्ट्रपति मिला तय है।
  • गौरतलब है कि, NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और UPA उम्मीदवार मीरा कुमार दोनों ही दलित हैं।
  • ज्ञात हो कि, देश को पहला दलित राष्ट्रपति के.आर. नारायणन के रूप में मिला था।
  • के.आर. नारायणन 25 जुलाई 1997 को 10वें राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए थे।

37 साल बाद भाजपा का राष्ट्रपति(ramnath kovind):

  • NDA के रामनाथ कोविंद अगर गुरुवार को देश के महामहिम चुने जाते है तो भाजपा के लिए यह ऐतिहासिक होगा।
  • ज्ञात हो कि, भाजपा को अपनी पसंद का नेता करीब 37 साल बाद मिलेगा।
  • हालाँकि, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को भी भाजपा की सरकार ने ही उम्मीदवार बनाया था।
  • लेकिन अब्दुल कलाम किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हुए थे।
  • जबकि, रामनाथ कोविंद भाजपा के नेता हैं।

भाजपा का राष्ट्रपति होने से कई बड़े फैसलों पर मुहर(ramnath kovind):

  • गौरतलब है कि, रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद भाजपा को कई मायनों में फायदा पहुँच सकता है।
  • ज्ञात हो कि, लोकसभा में भाजपा बहुमत में है।
  • साथ ही कुल 17 राज्यों में भाजपा की सरकार है।
  • जिसके बाद अपना राष्ट्रपति होने के साथ ही कई बड़े फैसले संभव हो सकेंगे।
  • इसके साथ ही केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी पारित करवा सकती है।
  • जिनमें भूमि अधिग्रहण संशोधन विधायक,
  • लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर फैसला,
  • चुनाव की स्टेट फंडिंग पर लम्बे समय से चल रही बहस पर भी विराम लग सकती है।

UPA(ramnath kovind):

  • वहीँ अगर मीरा कुमार चुनाव जीतती हैं तो प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति बनवाने का क्रेडिट UPA को मिलेगा।
  • गौरतलब है कि, 2007 में UPA के सपोर्ट से प्रतिभा पाटिल पहली महिला राष्ट्रपति बनीं थीं।

9 प्रधानमंत्री देने वाले प्रदेश से पहला राष्ट्रपति(ramnath kovind):

  • राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद के जीतने के बाद उत्तर प्रदेश का भी कद काफी बढ़ जायेगा।
  • जिसके तहत देश को 9 बार प्रधानमंत्री देने वाला उत्तर प्रदेश पहला राष्ट्रपति भी देगा।
  • सिर्फ रामनाथ कोविंद ही नही मीरा कुमार भी उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई हैं।
  • अपना पहला लोकसभा चुनाव मीरा कुमार ने 1985 में यूपी के बिजनौर से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था।
  • जिसमें उन्होंने मायावती और रामविलास पासवान जैसे मजबूत दलित नेताओं को हराया था।

किस राष्ट्रपति को मिले हैं कितने वोट(ramnath kovind):

  1. डॉ० राजेंद्र प्रसाद- 5, 07, 400
  2. राजेन्द्र प्रसाद- 4, 59, 698
  3. डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन- 5, 53, 067
  4. जाकिर हुसैन- 4, 71, 244
  5. वी. वी. गिरी- 4, 20, 077
  6. फखरुद्दीन अली अहमद- 7, 54, 113
  7. नीलम संजीव रेड्डी- निर्विरोध
  8. ज्ञानी जैल सिंह- 7, 54, 113
  9. आर. वेंकटरमण- 7, 40, 148
  10. शंकर दयाल शर्मा- 6, 75, 864
  11. के. आर. नारायणन- 9, 56, 290
  12. अब्दुल कलाम- 9, 22, 884
  13. प्रतिभा पाटिल- 6, 38, 116
  14. प्रणब मुखर्जी- 7, 13, 763

ये भी पढ़ें: LIVE: कौन बनेगा राष्ट्रपति, गिनती शुरू!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें