शादी करूंगी तो पूर्व मंत्री के बेटे से जिसने शादी का (former bsp minister) झांसा देकर शारीरिक किया है। यह आरोप रामपुर में एक युवती ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त सुरेन्द्र सिंह सागर के बेटे पर लगाए हैं।

कारगिल युद्धवीरों को ‘पुष्पचक्र’ अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि!

  • दरअसल यह नेता बसपा के जिला प्रभारी के बेटे पर लगा है।
  • पीड़ित पक्ष ने पूर्व दर्जा मंत्री सहित परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
  • पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पीड़िता से शादी के लिए मंगनी भी हो चुकी है।
  • लेकिन रुपयों की मांग पूरी न कर पाने के कारण रिश्ता तोड़ दिया।
  • फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RITS ने माना अखलेश द्वारा बनवाया गया एक्सप्रेस-वे शानदार!

क्या है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, मामला यूपी के रामपुर जिले का है।
  • यहां बसपा के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह सागर के बेटे अंकुर सागर का कोतवाली स्वार क्षेत्र के एक गांव की एक युवती से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
  • दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ।
  • फिर दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ रहने की कसमें खाई।
  • शादी करने के वादे किए और इसी रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए दोनों साथ-साथ घूमने जाते थे।

रक्तदान कर दी गई कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि!

  • इसकी जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो उन्होंने दोनों की शादी तय कर दी।
  • पूर्व दर्जा मंत्री ने अपने बेटे की मंगनी होने के बाद लड़की से शादी से रिश्ता तोड़ दिया।
  • तो पीड़िता और उसके परिजनों को एहसास हुआ कि उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर छला गया है।
  • उसका शारीरिक शोषण किया गया, अब पीड़िता और उसके परिजनों का बुरा हाल है।
  • पीड़िता के परिजनों का कहना है कि अब नेता शादी से इंकार कर रहा है।
  • घरवालों का कहना है कि आरोपी ने लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी अब इससे शादी कौन करेगा।
  • अब हाल यह है ना लड़की जी सकती है ना मर सकती है।
  • परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी लड़की को शादी का झांसा देकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।

IP सिंह ने RSS और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!

क्या कहते हैं जिम्मेदार

  • इस मामले में रामपुर एएसपी सुधा सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
  • इनमें बसपा के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री, उनके दो बेटों और पत्नी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
  • पुलिस (former bsp minister) मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

महिलाओं का आजादी की लड़ाई में योगदान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें