Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पॉश कॉलोनी में लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

rape attempt by a man

लखनऊ: शहर के अंशल एपीआई पॉश कॉलोनी में एक युवती से रेप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवक ने रेप करने में सफल ना होने के बाद गमले के प्रहार से उस युवती को घायल कर दिया।

लड़की को गम्भीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता मूलत: प्रतापगढ़ की रहने वाली है और वो अपने चाचा के यहाँ लखनऊ आई थी जो एक मेडिकल कंपनी में मैनेजर हैं। और वो अमर शहीद पथ पर पॉश कालोनी अंसल एपीआइ में किराए के फ़्लैट में पर रहते हैं। 

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त लड़की अपनी दादी के साथ घर पर थी और उसके चाचा गांव गए हुए थे। लकड़ी कुछ सामान लेने के लिए नीचे गई तो शोभित नामक युवक उस लड़की को घूर रहा था। लड़की जब वापस जाने के लिए लिफ्ट में घुसी तो शोभित भी जबरन उस लिफ्ट में घुस गया और अपने चौथे फ्लोर स्थित कमरे में ले जाने के लिए उस लड़की को लिफ्ट से बाहर घसीटने लगा। इस दौरान लड़की ने विरोध किया तो उसने गमले से हमला करके उसका सिर फोड़ दिया। जैसे-तैसे वो जान बचाकर भागी और दूसरे फ्लोर पर आकर वो बेहोश हो गई।

बिल्डिंग के गॉर्ड और आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पास्को एक्ट के साथ 307 व 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की की हालत बहुत ख़राब है और उसको 45 टांके लगे हैं।

Related posts

गठबंधन होने से कोई प्रत्याशी जीतने वाले नहीं :हाजी शाहिद अखलाक

UP ORG Desk
5 years ago

अखिलेश को छोड़ शिवपाल के साथ जायेंगे आजम खां, ट्विटर पर पोस्टर वायरल

Shashank
6 years ago

राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा ने दिया बड़ा बयान

Shashank Saini
7 years ago
Exit mobile version