Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महिला डिप्टी बैंक मैनेजर से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध में मारा चाकू

महिला डिप्टी बैंक मैनेजर से दुष्कर्म का प्रयास

rape attempt woman Demo Pic

यूपी मेरठ जिला में एक महिला डिप्टी बैंक मैनेजर से दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक जिम ट्रेनर ने महिला से रेप की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। चाकू लगते ही महिला लहूलुहान हो गई। चीखने की आवाज सुनकर मौके पर लोग दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घर के भीतर किया महिला डिप्टी बैंक मैनेजर से दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस के मुताबिक, मामला गंगानगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला डिप्टी बैंक मैनेजर किराये के माकन में रहती है। महिला एक जिम में कसरत करने जाती है। बताया जा रहा है कि जिम का ट्रेनर शेखर महिला से एकतरफा प्यार करने लगा। आरोपी महिला के घर पहुंचा तो महिला पहले सन्न रह गई। आरोप है कि आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने उसके सिर पर पिस्टल का बट मारकर उसे घायल कर दिया।

चाकू मारकर भी किया घायल

आरोप ये भी है कि जिम ट्रेनर ने महिला को चाकू मारकर भी घायल कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर जब लोग दौड़े तो आरोपी पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गया। महिला डिप्टी बैंक मैनेजर से दुष्कर्म का प्रयास के बाद घायल अवस्था में लोगों ने महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

Related posts

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने मांगे आवेदन

Shashank
7 years ago

अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर की हत्या। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया। थाना मण्डावर के मीरापुर इलाके की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

हरदोई में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version