कानुपर में बीते शुक्रवार को जाग्रति अस्पताल में युवती के साथ अश्लीलता करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किए गया था। जानकारी के मुताबिक वार्ड ब्वाॅय युसुफ खान ने युवती को बेहोश  करने के बाद उसके साथ रेप किया था। आपको बता दे कि शुक्रवार को कपडे चेंज करने को लेकर यह विवाद हुआ था जिसकी शिकायत  युवती ने परिजनों से की थी। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस फोर्स बुलानी पडी थी। वहीं आज इसी मामले को लेकर हाईवे जाम कर हजारों लोगों ने अस्पताल को सीज करने की मांग की।

पब्लिक ने पुलिस को लाठियों से पीटा

  • कानपुर में शुक्रवार को हुयी घटना ने शनिवार को और बड़ा रुप धारण कर लिया।
  • युवती के साथ हुए रेप की वारदात के बाद परिजनों व हजारों स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।
  • जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने परिवार के साथ दुव्र्यवहार किया। जिस  पर लोगों ने हंगामा शुरू  कर दिया।
  • मजबूरी में पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा।
  • लाठीचार्ज से जनता और भड़क गयी और पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगी।
  • इसके बाद लोगों ने दारोगा और सिपाहियों को भी लाठियों से पीट दिया।
  • जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
  • मौके पर डीएम और डीआईजी ने जाकर मोर्चा संभाला।
  • इसके बाद दर्जनों थानों की फोर्स और पुलिस को तैनात कराया गया तब जाकर लोग शांत हुए।
  • बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही में रहने वाली युवती को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • जिसके बाद वार्ड ब्वाॅय ने उसे बेहोश कर उसका रेप किया था।
  • हंगामे के बाद युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया था।
  • युवती के पिता का कहना है कि जैसे उनकी बेटी के साथ हुआ वैसा किसी और के साथ न हो।
  • इसके लिए जरुरी है कि अस्पताल को सीज करा दिया जाए।
  • इसी मांग को लेकर वह पुलिस के पास आए थे लेकिन पुलिस ने दिन भर उन्हें दौडाया।
  • यहां तक की एफआईआर की काॅपी तक उन्हें उपलब्ध नहीं करायी गयी।
  • मुझे कई घंटे जमीन पर बैठाकर रखा जैसे मैंने कोई अपराध किया हो।
  • डीआईजी सोनिया सिंह के मुताबिक युवती के साथ छेडछाड की गयी है।
  • युवती का मेडिकल भी करवाया गया है।
  • उसके साथ गलत काम किया गया है।
  • जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें