Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राक्रांसपा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे शिवपाल सिंह यादव

shivpal yadav statement

shivpal yadav statement

आगामी लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए इस बार के चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के साथ ही शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे से भिड़ना है। यही कारण है कि अखिलेश यादव सार्वजनिक मंच से सपा और बसपा के गठबंधन की वकालत करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव की ई अन्य छोटे दलों से बातचीत जारी है। इस बीच सपा से गठबंधन की चर्चाओं के बीच एक पार्टी ने शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

सेक्युलर मोर्चे को मिला समर्थन :

शिवपाल यादव के बढ़ते क़दमों से अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को लगातार झटका मिल रहा है। एक पार्टी जो कभी समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने वाली थी, वो अब शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के साथ न सिर्फ गठबंधन कर रही है बल्कि उन्हें गठबंधन का सर्वे सर्वा मानते हुए 2022 में यूपी का मुख्यमंत्री तक बनाने की बात कह रही है। ये पार्टी है राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी जिसके नेता शिवपाल से मिलने के लिये लखनऊ आये हैं और उन्हें अपनी पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में आने का न्यौता दिया है।

शिवपाल ने बनाया 26 दलों का गठबंधन :

सपा के बागी शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद 26 दलों का एक गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन में राक्रांसपा भी एक घटक हो गयी है। इस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना राय अब अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ ट्रेन से लखनऊ के लिये रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि हम शिवपाल जी के नेतृत्व और उनके निर्देश पर काम करेंगे और उन्हें उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”सम्बंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

लखनऊ: गोमती नदी के सौंदर्यीकरण की आड़ में खुले आम हो रहा है अवैध खनन!

Ashutosh Srivastava
9 years ago

अयोध्या:- अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

UPORG Desk
1 year ago

तस्वीरें: लखनऊ के स्कूलों में जन्माष्टमी और आज़ादी का जश्न!

Mohammad Zahid
8 years ago
Exit mobile version