- जौनपुर जिले के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रत्नसेन सिंह को समाजवादी पार्टी ने सार्वजनिक अथवा मीडिया फोरम पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए बतौर प्रवक्ता नामित किया है।
- बुधवार को सपा के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की गई सूची में कुल चार लोगों को नामित किया है।
- रमेश त्रिपाठी देवरिया,
- ज़फर अमीन ‘डक्कू’ गोरखपुर,
- डॉ.आशुतोष वर्मा लखनऊ,
- जौनपुर से नामित किए गए रत्नसेन सिंह वर्ष 1993 में सपा से जुड़े हैं।
- वर्ष 2000 में मड़ियाहूं विधानसभा के रामनगर से जिला पंचायत सदस्य चुने गए।
- इसके बाद पार्टी के कुछ नेताओ के से मनमुटाव होने पर वह अपना दल से मड़ियाहूं विधानसभा से चुनाव लड़े, जिससे उनकी हार हुई।
- नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के बड़े करीबी माने जाते है।
- सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महान कृपा और आशीर्वाद से मुझे पार्टी प्रवक्ताओं के मीडिया पैनल में शामिल किया गया है।
- मेरा सौभाग्य है कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को सम्मान के साथ हमारे नेता द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
- वचन देते हुए कहा कि अपने नेता,अपनी पार्टी और समाज के विश्वास को कायम रखूँगा।
जौनपुर: रत्नसेन सिंह को बनाया गया सपा मीडिया प्रवक्ता

Ratnasen Singh become Samajwadi party media Spokesperson