भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए शीला दीक्षित को पार्टी का चेहरा घोषित किया है। जिसके बाद से यूपी के अन्य राजनैतिक दलों ने इस फैसले पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी।

क्या कहा मुख्यमंत्री ने:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाये जाने पर कहा कि, शीला दीक्षित के यूपी आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
  • मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, जनता को पता है कि, किसने काम किया है और जनता ही फैसला करेगी।

क्या कहा केशव प्रसाद मौर्या ने:

  • शीला दीक्षित को कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने प्रतिक्रिया दी कि, ये पार्टी का अपना निर्णय है कि वो किसे अध्यक्ष बनाते हैं या मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार।
  • उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।
  • इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि, 2017 के चुनाव में भाजपा यूपी में सफलता हासिल करेगी और हमारी ही सरकार बनेगी एवं प्रदेश सपा, बसपा और कांग्रेस मुक्त होगा।

क्या कहा नवनिर्वाचित कोर्डिनेशन कमेटी अध्यक्ष ने:

  • वहीँ कांग्रेस के नवनिर्वाचित कोर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष बने प्रमोद तिवारी ने प्रतापगढ़ में कहा कि, आगामी चुनाव में कांग्रेस की प्रचारक प्रियंका गाँधी होंगी और साथ ही पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है, उसे वो निभाएंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिपण्णी करते हुए तिवारी ने कहा कि, देश का एक हिस्सा जल रहा है और मोदी ड्रम बजा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें