सांसद कलराज मिश्र द्वारा गोद लिए गांव धौरहरा में विकास की गति है धीमी

  • केंद्रीय मंत्री व देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने फाजिलनगर ब्लॉक के गांव धौरहरा को सांसद आदर्श गांव योजना के तहत चयनित कर रखा है।
  • योजना के तहत चयनित होने के बाद इस गांव में विकास का पहिया तेजी से चलने लगा है।
  • एक साल के अंदर ही सड़क ,बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं इस गांव को मिलने लगी हैं।
  • महिलाओं को स्वालम्बी बनाने की दिशा में भी अच्छी पहल इस गांव में हो रही है।
  • सामने आया है कि केन्द्रीय मंत्री का आदर्श गांव भाजपा के कई सांसदों से बेहतर है।
  • मालूम रहे कि कुशीनगर जनपद की दो विधानसभा सीट तमकुहीराज व फाजिलनगर देवरिया संसदीय सीट में पड़ती है।
  • इसके चलते देवरिया के सांसद व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने 30 अप्रैल 2016 को सांसद आदर्श गांव योजना के तहत फाजिलनगर विधानसभा सीट के गांव धौरहरा काे चयनित कर लिया।

https://www.uttarpradesh.org/rate-your-leader/sansad-adarsh-gram-yojana/kalraj-mishra-sagy-adopted-village-233291/

  • राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से करीब दो किमी दक्षिण स्थित धौरहरा गांव 12 टोलों में विभक्त है।
  • तेजी से हुआ सांसद आदर्श गांव का विकास |
  • सांसद आदर्श गांव योजना में चयनित होने के बाद करीब 5000 हजार आबादी वाले इस गांव  का तेजी से विकास होने लगा।
  • इस गांव के 12 टोलों में से 11 टोलों का विद्युतीकरण हो चुका है।
  • केवल राजभर टोले का विद्युतीकरण नहीं हुआ है |
  • लेकिन इस टोले का विद्युतीकरण करने के लिए केंद्रीय मंत्री  ने पत्र लिख दिया है।
  • गांव की तमाम सड़के पक्की हो गईं है, केवल एक सड़क पक्की होनी बाकी है।
  • सड़कों पर सोलर लाइट, गांव में आरओ प्लांट लगाए  गये हैं |
  • गांव की सड़कें सोलर लाइट से जगमगा रही हैं।
  • आरो प्लांट लगवा कर ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है।
अभी तक गांव में बैंक नहीं खुल पाया
  • ग्रामीण बैंक की लगातार मांग कर रहे हैं, जिसके लिए मंत्री ने आश्वासन तो दिया है |
  • ग्रामीणों के मुताबिक, यदि सड़क के किनारे स्थित पोखरे का सुंदरीकरण व बाजार में नाली का निर्माण होना जरूरी है।
  • कुछ गरीबों को आवास नहीं बन पाया है।
  • गांव के ग्राम प्रधान विनय तिवारी भी ग्रामीणों की मांग से सहमत हैं |
  • गांव में शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है |
  • ग्रामीणों की इन मांगों को सांसद के ध्यान में लाया गया है।
उम्मीद है कि गांव में विकास के अन्य काम भी हो जाएंगे
  • गांव में एक इंटर कॉलेज व एक हाई स्कूल पहले से होने के चलते यहां शिक्षा का स्तर बेहतर है।
  • गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र भी मौजूद है।
  • सांसद आदर्श गांव धौरहरा में सबसे बड़ी बात यह हुई कि केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की पहल पर महिलाओं को कुटीर उद्योग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
  • कुटीर उद्योग से जुड़ी महिलायें
  • गाँव में 10 चरखा मुहैया करवा दिए गये हैं |
  • गांव की महिलाएं आज की तारीख में चरखा चलाना सीख रहीं हैं |
  • 15 चरखे और आने वाले हैं।
  • ग्राम प्रधान विनय तिवारी के साथ ग्रामीण भी मानते हैं कि केन्द्रीय मंत्री के सहयोग से गांव का बहुत विकास हो रहा है।

Uttar Pradesh  Hindi Newsसे जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें

यूट्यूबचैनल (YouTube)  को सब्सक्राइब करें

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें