गाजीपुरनिकाय चुनाव जो प्रदेश में कई चरणों में होनी है। वहीं प्रथम चरण में जनपद गाजीपुर की 8 निकायों का चुनाव होना है जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुके हैं। लोग अध्यक्ष पद के सपने को संजोए हुए है। (nagar nikay chunav)
  • लेकिन पिछले 5 सालों में निकायों की जिम्मेदारी संभाले अध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों में कितना विकास किया है।
  • इस बात को जानने का प्रयास किया।
  • इसी कड़ी में आज हमारी टीम जंगीपुर नगर पंचायत का हाल जानने का प्रयास किया।
  • तो पता चला कि यहां के अध्यक्ष ने विकास के नाम पर कर्मचारियों के एरियर के नाम करोड़ों का घोटाला कर डाला।
  • जिसको लेकर आमजन में काफी नाराजगी देखने के मिली।

सत्यनरायन को जनता ने सौंपी थी कुर्सी (nagar nikay chunav)

  • जनपद गाजीपुर का जंगीपुर विधानसभा जिसका अस्तित्व पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान आया था।
  • उसी विधानसभा की इकलौती नगरपंचायत जंगीपुर है।
  • जहां से बहुजन समाज पार्टी के टिकट से सत्यनरायन गुप्ता विजयी हुए थे।
  • पिछले चुनाव में वहां की जनता ने सत्यनारायन को भगवान का दर्जा देकर।
  • जिस तरीके से नगरपंचायत की कुर्सी सौंपी थी।

कफन चोर तक निकला सत्यनारायन

  • सत्यनारायन गुप्ता उतना ही अपने वोटरों के लिए लुटेरा।
  • घोटालेबाज और कफन चोर तक निकला।
  • ये बाते हम नहीं कह रहे बल्कि वहां की आम जनता उनके पांच साल के कार्यकाल की लेखाजोखा को कसौटी पर देखा।
  • एक दो नहीं बल्कि दर्जनों मामले में विकास के नाम पर करोड़ नहीं बल्कि करोड़ों का वारा नियारा कर चुके है।
  • जंगीपुर नगरपंचायत में राम जानकी पोखरा जो ऐतिहासिक है।
  • उसको किसी बनिया वर्ग ने दान कर लोगों को सुपुर्द किया था।
  • वहां पर 1 करोड़ 95 लाख की लागत से पोखरे की रकबे को कम करते हुए कमीशन वाली मिट्टी डाल दिया।
  • उस पोखरे को अपनी आँखों से देखिए तो पोखरा खूबसूरत हुआ है।
  • या फिर बदसुरत क्योंकि जहां करोड़ों रूपए पानी की तरह बहाया जाए। (nagar nikay chunav)
  • तो उसकी सूरत कुछ ऐसी होगी की हर किसी के जुबान पर उसकी तारीफ के अलावा कुछ नहीं सुनने को मिलेगा।
  • लेकिन यहां तो हर कोई चेयरमैन के इन कारनामों को ही बयां कर रहा है।

स्ट्रीट लाइट के कमीशन में भी मालामाल

  • इतना ही नहीं नगर में उजाले के लिए लगी स्ट्रीट लाइटे जिनकी कीमत हजारों में होगी।
  • उसे लाखों में खरीददारी दिखाकर करीब 10 करोड़ की लागत से नगर पंचायत में उजाला तो कर दिया।
  • लेकिन उसकी 60 फीसदी कमीशन से खुद मालामाल हो गए।
  • इतना होता तो ठीक था।
  • लेकिन इन्होंने तो उन लाइटों पर नगरपंचायत जंगीपुर के बजाए खुद का नाम सत्यनारायन गुप्ता लिखवा डाला।
  • जैसे कि यह धन उनके बाप दादा का रहा हो।
  • इन्होंने तो मंदिर जो चंदे की रकम से बनी है।
  • उस पर भी ये अपना हक जताते हुए रातों रात अपने कार्यों के नाम का शिलापट्ट लगाने से भी नहीं चुके है।

फर्जी हस्ताक्षर पर खूब मचाई लूट

  • इन्होंने अपने नगर क्षेत्र में गरीब बेटियों के शादी के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर।
  • शादी अनुदान और गरीबों की मौत पर उन पीड़ितों को दाहसंस्कार के नाम पर कफन तक का पैसा लूट लिया।
  • इतना सब करने के बाद भी जिस पार्टी यानी बसपा के बैनर तले नगरपंचायत चेयरमैन की कुर्सी तक पहुंचे थे।
  • उससे भी दगा किया, अपने मतलब के लिए कभी साईकिल का झंड़ा ढोया तो कभी हाथी का।
  • इन्ही सब कारनामों को देखते हुए बीएसपी ने इस बार हाथी के पुंछ के सहारे नीचे उतार पैदल कर दिया।
  • जब ये कुर्सी संभाली थी।
  • तब कर्मचारियों के वेतन के ऐरियर के नाम पर करीब दो करोड़ रूपए आए थे।
  • इस रकम में भी ट्रेजरी से इसका भुगतान करा अध्यक्ष, ईओ, कैशियर व अन्य मिलकर कर्मचारियों के ऐरियर का बंदरबांट किया।
  • किसी को ऐरियर 75 फीसदी भुगतान किया तो किसी को एक रूपए तक नसीब नहीं हुआ।
  • जबकि सभी कर्मचारी अपने ऐरियर बनवाने के लिए प्रति कर्मचारी 10 हजार रूपया भी दिए थे।

एफआईआर बता रही ईमानदारी की हकीकत

  • स्थानीय निवासी रामेश्वर, लालजी, नंदलाल, रिंकू गुप्ता, ललिता देवी, अलमगीर, गुल मोहम्मद,
  • सफाई कर्मचारी जंगीपुर नगरपंचायत राम चन्द्र राम ने बताया कि निवर्तमान चेयरमैन कितने ईमानदार है।
  • इस बात की सत्यता इस एफआईआर की कापी से पता चलता है।
  • जिसमें नगरपंचायत की लोहे की पाइप जिन्हे नीलाम करना चाहिए था।
  • उसे दिनदहाड़े वाहन पर रख बेचने जाते समय रंगेहाथों पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
  • स्थानीय लोगों के द्वारा करोड़ों रूपए के घोटाले का आरोप लगाया। (nagar nikay chunav)
  • पर जब मीडिया नगरपंचायत अध्यक्ष जंगीपुर सत्यनरायन गुप्ता से जानने का प्रयास किया।
  • तो उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये विरोधियों की साजिश है।
  • लगातार कई बार इन लोगों के द्वारा जांच कराया गया है, जिसमें हमें बरी किया जा चुका है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें