प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा VIP कल्चर को समाप्त करने के फैसले के बाद लगभग केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने लाल बत्ती का प्रयोग बंद कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुक्रवार 21 अप्रैल से राज्य में VIP कल्चर खत्म करने का फैसला लिया है। यह फैसला गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्यों ने लिया।

राज्य में लाल और नीली बत्ती के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक:

  • पीएम नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में VIP कल्चर को समाप्त करने की घोषणा की थी।
  • गुरुवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने राज्य में VIP कल्चर को खत्म करने का निर्णय लिया।
  • इस दौरान यह फैसला किया गया कि, राज्य में लाल और नीली बत्ती का इस्तेमाल बंद होगा।
  • साथ ही सीएम ने कहा था कि, लाल और नीली बत्ती हटाने का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये।
  • जिसके तहत शुक्रवार 21 अप्रैल से राज्य में VIP कल्चर को पूरी तरह से खत्म कर दिया जायेगा।
  • इसके साथ ही VIP की सुरक्षा में लगे अतिरिक्त बलों को भी कम करने का निर्णय लिया गया।

इन पर नहीं लागू होगा यह फैसला:

  • शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में VIP कल्चर को पूरी तरह से खत्म कर दिया जायेगा।
  • हालाँकि यह फैसला कुछ सेवाओं पर लागू नहीं किया जायेगा।
  • जिनमें फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, आर्मी और पुलिस वाहन शामिल होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें