दिल्ली में राजपथ पर होने वाली 26 जनवरी की सालान परेड इस बार बेहद खास होने वाली है। इस परेड में पहली बार भारत सहित दुनिया को  इंडियन आर्मी की सबसे बड़ी ताकत देखने को मिलेगी। यह खास जिस आर्मी को मिली देसी बोफोर्स तोप होगी। पहला मौका है जब स्वेदेश में तैयार की गई ‘धनुष’ को सार्वजनिक तौर पर सबके सामने लाया जाएगा।

दिल्ली पहुंच चुकी है यह तोप

  • आर्मी के बेड़े में शामिल हो रही धनुष तोप को जबलपुर की फील्‍डगन फैक्‍ट्री में तैयार किया गया है।
  • दो धनुष धनुष तोपें 26 जनवरी परेड में प्रदर्शन के लिए दिल्ली लाई जा चुकीं हैं।
  • होवित्जर धनुष तोप ने अपने सभी टेस्‍ट पास कर लिए हैं।
  • हालांकि छह धनुष तोपों का ट्रायल श्रीनगर बेस्‍ट 15 कॉर्प्‍स और लद्दाख में 14 कॉर्प्‍स के तहत चल रहा है।
  • अभी इन तोपों के प्रोडक्‍शन लेवल का प्रोटोटाइप टेस्‍ट किया जा रहा है।
  • फिलहाल अब तक की जानकारी के अनुसार इनका ट्रायल कसौटी पर उतर रहा है।
  • जल्‍द ही इन्‍हें आर्मी में शामिल किया जाएगा।

धुनष की खासियत

  • धनुष 155 एमएम X 45 एमएम कैलीबर वाली तोप है।
  • धनुष का गर्मी और बेहद ठंड वाले एकलों में दोनों में सफल परीक्षण किया गया।
  • एक धनुष तोप की कीमत करीब 12 से 14 करोड़ होगी।
  • इसमें कई ऐसे फीचर हैं जो वर्तमान में प्रयोग की जा रही बोफोर्स तोप में भी  नहीं हैं।
  • धनुष के निर्माण में देश की 39 ऑर्डिनेंस फैक्ट्र‍ियों का सहयोग है।
  • यह 15 सेकेंड में तीन राउंड, तीन मिनट में 15 राउंड और 60 मिनट में 60 राउंड्स फायर कर सकती है।
  • धनुष की अधिकतम रेंज 38 किमी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें