आतंकी हमले में 40 सैनिकों की शहादत से मैनपुरी के पूर्व सैनिकों में आक्रोश, देश मांगे बदला

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 सैनिकों की शहादत से मैनपुरी के पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सैनिकों की शहादत का केंद्र सरकार को बदला लेना चाहिए। आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।  पूर्व सैनिक सुधीर यादव ने कहा कि पाकिस्तान हर बार युद्ध में भारतीय सेना से हार चुका है। सेना के जवानों के हौसले हमेशा बुलंद रहे हैं।

  • सेना के हाथ बंधे होने के कारण ही पाकिस्तान हर बार आतंकी हमला करने में सफल हो जाता है।
  • केंद्र सरकार को अब तो कड़ा रुख अपनाना ही चाहिए।
  • पूर्व सैनिक अशोक सिंह ने कहा कि भारत हमेशा अहिंसा का सर्मथक रहा है।
  • हमने कभी भी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया।
  • हमारी अहिंसावादी सोच को हमारी कायरता समझा गया है।

सरकार के नरम रुख से ही आतंकियों के हौसले बुलंद

पाकिस्तान ने इस बार जिस घिनौने तरीके से घटना को अंजाम दिया है, उससे पूरे देश के लोगों का खून खौल गया है। हमारी अहिंसावादी सोच को पाकिस्तान हमारी कमजोरी मानने लगा है। सरकार के नरम रुख से ही आतंकियों के हौसले बुलंद होते हैं।  उन्होंने कहा कि आतंकियों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाना चाहिए। सरकार को गोली का जबाव गोली से देना चाहिए। अगर केंद्र सरकार ने अभी भी कार्रवाई नहीं की तो सैनिकों में उपजे आक्रोश को थामना मुश्किल हो जाएगा।

शहीद सैनिकों की शहादत का बदला

  • लेकिन अब तो हिंसा का जबाव हिंसा से देने की छूट केंद्र सरकार को हर हाल में सेना को दी जानी चाहिए।
  • फौजी साहब सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि जब सेना के हाथ खोल देने चाहिए।
  • सरकार की नीतियों के चलते ही पाकिस्तान लगातार आतंकी हमले कर रहा है।
  • पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए।
  • शहीद सैनिकों की शहादत का बदला जरूर लिया जाना चाहिए।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें