उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में आंतरिक घमासान के बाद छंटनी के साथ ही अब इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।
यूथ विंग पर कार्रवाई के बाद इस्तीफों की बाढ़:
- उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में गृह युद्ध के बाद छंटनी और इस्तीफों का दौर जारी है।
- यूथ विंग पर कार्रवाई के बाद से सपा में इस्तीफों की बाढ़ आ गयी है।
- गौरतलब है कि, सपा प्रमुख के फैसले के खिलाफ यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने ‘मुलायम मुर्दाबाद’ के नारे लगाये थे।
लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा:
- सपा की आंतरिक कलह के बाद कई सपा नेताओं पर इसकी गाज गिर चुकी है।
- जिसके मद्देनजर सोमवार को 3 यूथ विंग के अध्यक्षों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
- निष्कासन के बाद लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- इसके अतिरिक्त फ़ैजाबाद के युवजनसभा के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।
- इसके अलावा मुलायम यूथ ब्रिगेड के सचिव अभय यादव ने भी इस्तीफा दे दिया है।
- यूथ विंग के अध्यक्षों पर कार्रवाई के बाद सपा के कई यूथ नेताओं ने भी अपना इस्तीफा पार्टी हाई कमान को सौंप दिया है।
- इस्तीफा देने वाले यूथ नेताओं में संतोष यादव, राजू यादव, और राहुल सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार