ऋचा को मिली जिम्मेदारी :

इलाहाबाद छात्रसंघ विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। ऋचा सिंह को सपा ने अपने मीडिया पैनेल में शामिल किया है। इसके पहले उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के विधानसभा चुनावों के समय पार्टी प्रत्याशी बनाया था। अखिलेश यादव सपा का अध्यक्ष बनने के बाद से अपने विश्वसनीय और करीबीयों को संघठन में पद दे रहे हैं। फूलपुर उपचुनाव के पहले ऋचा सिंह को अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी देकर वोटरों को साधने की कोशिश की है। ऋचा सिंह के लिए यूपी चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भी प्रचार किया था।

 

ये भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा में सामने आये कई नाम

अखिलेश ने नियुक्त किये प्रवक्ता :

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद मीडिया चैनल की परिचर्चाओं में सपा का पक्ष रखने के लिए 1 जुलाई 2017 को जारी सूची में 6 नये पैनेलिस्ट को और जोड़ दिया है। अब मीडिया चैनलों में समाजवादी पार्टी का पक्ष रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर के राजकुमार भाटी, अनिल यादव, इलाहबाद छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह, फैजाबाद सैय्यद अब्बास अली जैदी, बाराबंकी के फैजान अली, हरदोई के जितेंद्र सिंह उर्फ़ जीतू वर्मा को अधिकृत कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें : इंद्रजीत सिंह ने सपा से इस्तीफ़ा देकर ज्वाइन की रालोद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें