उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचे अंदरूनी घमासान ने प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से हलचल ला दी है।

सपा प्रमुख से मिलने दिल्ली जायेंगे शिवपाल सिंह यादव:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में आंतरिक कलह का शिकार हो गयी है।
  • जिसके तहत सीएम अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के बीच मतभेदों की खाई बढ़ती जा रही है।
  • इसी क्रम शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर जायेंगे।
  • जिसके लिए एक विशेष विमान राजधानी लखनऊ से इटावा के लिए रवाना हो गया है।
  • शिवपाल सिंह यादव सैफई से सीधा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दिल्ली पहुंचे शिवपाल सिंह यादव:

  • समाजवादी सरकार पर गहराते संकट के बीच शिवपाल सिंह यादव दिल्ली पहुँच चुके हैं।
  • शिवपाल यहाँ सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करेंगे।
  • ऐसा माना जा रहा है कि, शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख को अपने इस्तीफा सौंप सकते हैं।
  • शिवपाल सिंह यादव इटावा से सीधा दिल्ली विशेष विमान के जरिये पहुंचे।

सपा प्रमुख के आवास पहुंचे शिवपाल सिंह:

  • शिवपाल सिंह यादव दिल्ली स्थित सपा प्रमुख के आवास पर पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ शिवपाल सिंह यादव और सपा प्रमुख इस सियासी संकट पर चर्चा कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें