उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से एक बाइक रैली निकाली जा रही है। इस (women bike rally) रैली को ‘उड़ान’ नाम दिया गया है।
ये भी पढ़ें- वीडियो: सड़क जाम कर बवाल, पुलिस पर पथराव!
- रविवार शाम 5:00 बजे इस रैली को महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
- यह रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर वाराणसी जायेगी।
- इस बाइक रैली की खास बात यह है कि इसमें सभी महिलाएं बाइक चलाकर महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देंगी।
ये भी पढ़ें- कन्या भ्रूण हत्या की सूचना वाले ‘मुखबिर’ को 2 लाख!