उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नेता रीता बहुगुणा जोशी की भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया है, रीता बहुगुणा गुरुवार को भाजपा में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंची।

पीएम मोदी की आतंकवाद निरोधक नीति का समर्थन:

  • रीता बहुगुणा जोशी गुरुवार को कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं।
  • जिसके बाद भाजपा के दिल्ली स्थित कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, प्रदेश और राष्ट्र के हित में कांग्रेस को छोड़ा है।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, राहुल के बयान ने पार्टी छोड़ने को मजबूर किया है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम की तारीफ:

  • रीता बहुगुणा जोशी ने प्रेस वार्ता में ये भी कहा कि, वो पीएम मोदी की आतंकवाद निरोधी नीति का समर्थन करती हैं।
  • सर्जिकल स्ट्राइक पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि, भारतीय सेना सक्षम है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने सेना को समर्थन दिया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है।
  • वहीँ उन्होंने इसका भी जिक्र किया कि, राहुल के खून की दलाली वाले बयान से काफी दुःख हुआ।
  • रीता बहुगुणा जोशी ने ये भी कहा कि, बहुत सोच-समझकर भाजपा में आई हूँ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें