उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नेता रीता बहुगुणा जोशी की भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया है, रीता बहुगुणा गुरुवार को भाजपा में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंची।

अमित शाह की मौजूदगी में हुई शामिल:

  • यूपी कांग्रेस की नेता रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में शामिल हो गयी हैं।
  • रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा के दिल्ली स्थित कार्यालय में पार्टी ज्वाइन की।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रीता को भाजपा ज्वाइन करायी।
  • वहीँ भाजपा में शामिल होने के बाद रीता बहुगुणा जोशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

कांग्रेस पर रीता बहुगुणा की सर्जिकल स्ट्राइक:

  • कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई रीता बहुगुणा जोशी ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक किया।
  • उन्होंने राहुल गाँधी पर हमला करते हुए कहा कि, राहुल ने दुनिया में भारत की साख गिराई है।
  • वहीँ रीता बहुगुणा जोशी ने राहुल गाँधी के खून की दलाली वाले पर भी प्रतिक्रिया दी।
  • पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि, राहुल के बयान से काफी दुःख हुआ।

राष्ट्र और प्रदेश के हित में भाजपा छोड़ी:

  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है।
  • राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रीता बहुगुणा भाजपा में शामिल हो गयी हैं।
  • भाजपा में शामिल होने की वजह के लिये उन्होंने कहा कि, राष्ट्र और प्रदेश के हित में कांग्रेस छोड़ी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें