उत्तर प्रदेश समेत समूचे देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है, जिसके तहत बीते दिनों से प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इतनी भारी मात्रा में बारिश के चलते जिले की कई नदियाँ खतरे के निशान के ऊपर बह(rivers flood) रही हैं।

प्रदेश की प्रमुख नदियों में आज सुबह बाढ़ की स्थिति(rivers flood):

  • यूपी समेत पूरे देश में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है।
  • इसके साथ ही भारी बारिश के कारण सूबे की कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
  • इसी क्रम में गुरुवार की सुबह प्रदेश की प्रमुख नदियों में बाढ़ की स्थिति के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं।

आंकड़े(rivers flood):

  • लखीमपुर खीरी में शारदा नहीं खतरे के निशान से 1.06 मीटर ऊपर बह रही है।
  • वहीँ बाराबंकी, गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
  • घाघरा नदी का यह आंकड़ा एल्गिन चरसड़ी बाँध से लिए गए हैं।
  • मऊ में घाघरा नदी गौरीघाट पर खतरे के निशान से 4 सेमी नीचे बह रही है।
  • वहीँ लखीमपुर खीरी में सुहेली नदी खतरे के निशान से करीब बह रही है।
  • बिजनौर में गंगा नदी खतरे के निशान से 9 सेमी नीचे बह रही है।
  • अयोध्या में घाघरा नदी खतरे के निशान से 17 सेमी दूर है।

ये भी पढ़ें: जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिजनों को सरकार देगी मुआवजा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें