आरके चौधरी (rk chaudhary) हो सकते हैं सपा में शामिल :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है।
  • इसके बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने में लगे हुए हैं।
  • चुनाव में या पहले कई नेता समाजवादी पार्टी छोड़ कर अन्य दलों में जा चुके हैं।
  • मगर अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा नेता सपा में शामिल होने की तैयारे में है।
  • मायावती की सरकार में मंत्री रह चुके आरके चौधरी सपा में शामिल हो सकते हैं।
  • 22 दिसंबर को वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सपा की सदस्यता लेंगे।
  • कुछ दिनों पहले ही बसपा के कद्दावर नेता रह चुके इन्द्रजीत सरोज सपा में शामिल हुए हैं।
  • पूर्व बसपा नेता इंद्रजीत सरोज और आरके चौधरी पासी वर्ग से संबंध रखते हैं।
  • लखनऊ, फैजाबाद और इलाहबाद मंडल के पासियों में आरके चौधरी का अच्छी पहुँच हैं।
  • यही कारण है कि वह इलाहबाद की मंझनपुर की विधानसभा सीट से विधायक भी चुने जा चुके हैं।
  • आरके चौधरी को बसपा संस्थापक कांशीराम के करीबीयों में एक कहा जाता था।
  • मायावती द्वारा इन्हें निकाले जाने के बाद ये फिर से बसपा में शामिल हुए थे।
  • मगर यूपी चुनाव के पहले स्वामी प्रसाद मौर्या के बसपा छोड़ने के बाद इन्होने भी पार्टी छोड़ दी थी।
  • इंद्रजीत सरोज के साथ ही आरके चौधरी के सपा में शामिल होने के बाद बसपा को बड़ा झटका लगेगा।
  • साथ ही निश्चित तौर पर ये सपा के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें : लंबे विवाद के बाद शिवपाल ने अखिलेश को किया फोन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें