Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रालोद ने भाजपा कार्यालय के बाहर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त उप्र के किसानों ने शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी किसान यात्रा आयोजित कर उचित मांगो की पूर्ति हेतु केन्द्र सरकार के दरवाजे पर अपनी फरियाद लेकर जा रहे थे। परन्तु किसान विरोधी सरकार ने दिल्ली में घुसने से पूर्व ही यूपी गेट पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कराकर एक ओर किसान विरोधी होना सिद्व किया है। तो दूसरी ओर सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के शुभअवसर पर अपना इस प्रकार का कत्य करके उनकी आत्माओं को चोट पहुंचायी है।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकार बन्धुओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने केन्द्र और प्रदेश सरकार से त्याग पत्र की मांग करते हुये कहा कि शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी उचित मांगों को केन्द्र सरकार के समक्ष रखने हेतु किसान यात्रा के रूप में सभी किसान दिल्ली जा रहे थे। परन्तु केन्द्र की गूंगी बहरी एवं किसान और नौजवान विरोधी सरकार ने लाठीचार्ज के रूप में अपना असली चेहरा दिखा दिया। किसानों की लड़ाई में राष्ट्रीय लोकदल कभी पीछे नहीं रहेगा। घटना की सूचना पाते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह जी किसानों के बीच में पहुंच चुके हैं और उनके दुख दर्द में सम्मिलित होकर सड़क से संसद तक किसानों की लड़ने का वचन दिया।

पत्रकार वार्ता से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के समक्ष भारत सरकार का पुतला फूंकते हुये राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाये। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो. यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, राष्ट्रीय लोकदल छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, शशांक श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव आरपी सिंह चौहान, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, मनोज सिंह चौहान, अश्वनी प्रताप सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष शत्रोहन लाल रावत, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम, चन्द्रकांत अवस्थी, विजय कुमार अवस्थी, अजय कश्यप, सम्राट सिंह चौहान, खुर्शीद अहमद मौजूद थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तर प्रदेश की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

सीएम योगी इन प्रस्तावों को लेकर करेंगे नितिन गडकरी के मुलाक़ात!

Mohammad Zahid
7 years ago

वीडियो: वसूली रुकी तो निकाला नया तरीका, अब यह करने लगे डॉयल 100 के सिपाही!

Sudhir Kumar
8 years ago

निकाय चुनाव: CM योगी के इलाहाबाद के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version