गठबंधन में आज समा सकता है आरएलडी, सपा दे सकती है अपने कोटे से और सीटें

सपा बसपा गठबंधन में आज राष्ट्रीय लोक दल (RLD) भी हो सकता है। इसी के चलते पहले सपा अध्यक्ष बैठक हेतु दिल्ली जा रहे थे पर अचानक से हुए स्थगित हो गई अब जिसके लिए RLD नेता जयंत दिल्ली से लखनऊ आ रहे है। शामिल लोकसभा चुनाव से पहले सपा और बीएसपी के गठबंधन के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में नया मोड़ आ गया है। इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को लेकर चल रहे कयासों के बीच अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि चौधरी अजित सिंह की पार्टी (आरएलडी) एसपी-बीएसपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस सिलसिले में सीट शेयर का फॉर्म्युला भी तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वेस्ट यूपी में आरएलडी की अहमियत को देखते हुए अखिलेश एसपी- बीएसपी गठबंधन में उसे भी शामिल करने के पक्ष में हैं।

  • इससे पहले दिल्ली में बुधवार को एसपी और आरएलडी के बीच गठबंधन को लेकर बैठक प्रस्तावित थी।
  • लेकिन यह बैठक किन्हीं कारणों से स्थगित हो गई।
  • एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली नहीं जा सके।
  • बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान उनकी आरएलडी नेता जयंत चौधरी से मुलाकात होनी थी।
  • इस दौरान सीटों पर फॉर्म्युले को फाइनल रूप भी दिया जाना था।
  • लेकिन नेताओं की गैरमौजूदगी की वजह से यह बैठक रद्द कर दी गई।
सीट शेयर का फॉर्म्युला भी तय

इस बीच जयंत चौधरी दिल्ली से सवा नौ बजे की फ्लाइट से लखनऊ के लिए रवाना हुए। आरएलडी सूत्रों के मुताबिक जयंत लखनऊ में एसपी चीफ अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। आरएलडी से जुड़े भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक पार्टी को गठबंधन में चार सीटें मिलना लगभग तय है। एसपी गठबंधन के तहत बागपत, मुजफ्फरनगर मथुरा और हाथरस की सीट आरएलडी को देने के पक्ष में है।

  • इस दौरान दोनों के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर फाइनल बात होगी।
  • आरएलडी की तरफ से पहले छह सीटों की मांग रखी गई थी लेकिन अब चार सीटों पर बात बन सकती है।
  • लेकिन इनमें से एक मथुरा सीट पर एसपी के प्रत्याशी को आरएलडी के सिंबल पर लड़ाया जाएगा।
  • बताया जा रहा है कि यह प्रत्याशी अखिलेश के करीबी और जाट नेता संजय लाठर हैं।
  • गठबंधन और सीटों को लेकर आज ही लखनऊ में ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • आरएलडी सूत्रों के मुताबिक बागपत की परंपरागत सीट पर आरएलडी के युवा चेहरे जयंत चौधरी प्रत्याशी होंगे।
  • वहीं पार्टी सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से ताल ठोकेंगे।
  • इसके साथ ही हाथरस से आरएलडी ने प्रत्याशी का नाम भी लगभग तय कर लिया गया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें