राष्ट्रीय लोकदल, सपा से गठबंधन न होने के बाद उत्तरप्रदेश चुनाव में महान दल के साथ इसकी राह तलाश रहा है। महान दल और राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेताओं के बीच पिछले दिनों कई बार चर्चाएं भी हुई। अब सोमवार को यह दोनों पार्टियां सयुक्त प्रेसवर्ता करने जा रही है।

दोनों पार्टियां कर सकती है बड़ा ऐलान

  • राष्ट्रीय लोकदल और महान दल ने आज (सोमवार) को संयुक्त प्रेसवर्ता रखी है।
  • यह प्रेसवर्ता रालोद के प्रदेश स्थित लखनऊ मुख्यालय में शाम 7 बजे होगी।
  • इस प्रेसवर्ता में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद और महान दल के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद होंगे।
  • जानकारी के अनुसार इस बैठक में दोनों पार्टियां गठबंधन का ऐलान कर सकती है।
  • इससे पहले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदास मौर्या कई बार मिल चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें