उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। रालोद ने घोषणा पत्र में यूपी के सबसे अहम मुद्दे पर खास ध्यान दिया है। रालोद ने अपने घोषणा पत्र में किसानों पर खास फोकस करने के साथ ही रोजगार पर विशेष ध्यान दिया है। घोषणा पत्र जारी करते समय रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह, युवा नेता व रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी मौजूद थे।

घोषणा पत्र के खास बिंदु

  • आरएलडी ने किसान आयोग का गठन का मुद्दा अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।
  • ग्राम स्वराज की योजना साकार करने पर विशेष ध्यान।
  • 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान।
  • प्रदेश में रिक्त पड़े पदों को 100 दिन में भरा जायेगा।
  • पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड, पूर्वांचल में हाइकोर्ट बेंच स्थापित होगी।

गठबंधन को लेकर आरएलडी

  • आरएलडी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने सपा से गठबंधन को लेकर अपना पक्ष रखा।
  • उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में मजबूत गठबंधन बनाना चाहते थे।
  • वह साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहते थे।
  • लेकिन किसी ने गठबंधन के लिए उनसे बात नहीं की।
  • हालांकि आरएलडी इसके बावजूद पूरे दमखम के साथ उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें