उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही समाजवादी पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन की ख़बरें मिलने लगी थीं।

समाप्ति की कगार पर पहुंचा गठबंधन:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा-कांग्रेस-RLD के बीच गठबंधन की ख़बरें आ रही थीं।
  • वहीँ यूपी चुनाव के लिए हो रहे इस गठबंधन पर मुश्किलों के बादल मंडराने लगे हैं।
  • सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय लोक दल सपा-कांग्रेस के साथ गठबंधन से हाथ खींच सकता है।
  • जिसके चलते आरएलडी ने शुक्रवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है।

समान विचारधारा के दलों से गठबंधन की तैयारी:

  • राष्ट्रीय लोक दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से गठबंधन पर अपने हाथ खींच सकता है।
  • सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय लोक दल कांग्रेस और सपा के साथ गठबंधन नहीं करेगा।
  • जिसकी वजह दलों के बीच समान विचारधारा का न होना बताया जा रहा है।
  • साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि, RLD समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करेगा।
  • पार्टी के जयंत चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष जयंत चौधरी को दिशा-निर्देश दिए हैं।

लखनऊ में आपात बैठक:

  • RLD के प्रदेश अध्यक्ष मसूद ने लखनऊ में आपात बैठक बुलाई है।
  • बैठक में पार्टी के सभी जिला और महानगर अध्यक्षों की मीटिंग बुलाई है।
  • गुरुवार को गठबंधन पर फैसला न आने पर पार्टी शुक्रवार को बड़ा ऐलान कर सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें