उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव जयंत चौधरी ने भी यूपी में अपनी यात्रा का आगाज़ कर दिया है। बीते दिन जयंत चौधरी फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती के दरगाह माथा टेकने पहुंचे।

यूपी में आएगी हमारी सरकार :

  • दरगाह पहुंचे जयंत ने यूपी चुनाव में जीत के लिए मत्था टेका और चादरपोशी की।
  • इस दौरान उनके साथ गए कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने जमकर सेल्फी भी ली।
  • चादरपोशी करने के बाद वे कार्यकर्ताओं संग गाँवों में प्रचार के लिए निकल गए।
  • जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी भारस्ताचारियों का अड्डा बन गया है क्योंकि सरकार का उनको समर्थन है।
  • सिर्फ RLD ही यूपी को फिर से खुशहाल बनाने के लिए एकमात्र उपाय है।
  • हमारी राष्ट्रीय लोक दल पार्टी ही किसानों की सच्ची साथी है।

यह भी पढ़े : 2017 में पार्टी कार्यकर्ता बनेंगे भाजपा का चेहरा- केशव मौर्य!

  • हमने अपने किसान भाइयों के लिए हमेशा संघर्ष किया है और करते रहेंगे।
  • वर्तमान प्रदेश सरकार किसान भाइयों द्वारा किये अपने वाडे पूरे करने में असफल रही है।
  • जयंत चौधरी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कई वार किये।
  • उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडों. चोरों और असामाजिक तत्वों का आतंक छाया हुआ है।
  • लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को प्रदेश सरकार रोक नही रही है।
  • सिर्फ राष्ट्रीय लोक दल ही यूपी को दुबारा से अपराध मुक्त बना सकती है।

यह भी पढ़े : NaMo फूंकने को तैयार यूपी में चुनावी शंखनाद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें