राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद की अध्यक्षता में जी0पी0ओ0 स्थित गांधी प्रतिमा पर मध्य प्रदेश के मंदसौर में अपनी फसलों का उचित मूल्य व कर्जमाफी की मांग रहे निर्दोश किसानों पर मध्य प्रदेश मारे गये किसान तथा महाराष्ट्र में सरकार की उदासीनता के कारण किसानों द्वारा आत्महत्या किये जाने पर भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश जताते हुये (rld silent protest) धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को 5 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया।

  • धरने पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव वंशनारायन सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह एवं ओंकार सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे, तथा पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- मायावती के ड्रीम प्रॉजेक्ट में लगे 60 लाख के हाथी की टूटी सूंड!

देश में किसानों की दशा लगातार बिगड़ रही

  • इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने कहा कि हमारे देश में किसानों की दशा दिनों दिन बदतर होती जा रही है।
  • केन्द्र सरकार द्वारा कृषि प्रधान देश के किसानों की दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • मध्य प्रदेश के मंदसौर में अपनी फसलों का उचित मूल्य व कर्जमाफी की मांग कर रहे थे।
  • निर्दोश किसानों पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की गयी भीषण गोली बारी की गई।
  • इससे हुयी 6 किसानों की हत्या तथा महाराष्ट्र में किसान आन्दोलन के दौरान 7 किसानों द्वारा सरकार की उदासीनता के कारण आत्महत्या किया जाना भाजपा सरकार की किसान विरोधी रवैये को उजागर करने वाला है।
  • उ0प्र0 का किसान भी देश के प्रधानमंत्री द्वारा किये गये कर्जमाफी के वादे के अनुसार छला गया है।
  • केन्द्र सरकार के इस कृत्य के कारण उ0प्र0 सहित देश के कई राज्यों में किसानों में भारी असंतोष व आक्रोश व्याप्त हैं।

ये भी पढ़ें- वीडियो: बीच सड़क पर लखनऊ पुलिस की गुंडई!

किसानों की हत्यारी मध्य प्रदेश सरकार

  • रालोद नेताओं ने ज्ञापन में मांग कि किसानों की हत्यारी मध्य प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाये।
  • मृतक किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाये जाने हेतु प्रदेश सरकारों को निर्देशित करने।
  • स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश लागू करके किसानों को फसल का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य दिलानासुनिश्चित करने।
  • किसानों द्वारा कृषि यंत्रों की खरीद तथा खाद और बीज से सम्बन्धित सभी कर्जों को माफ किया जाने।

ये भी पढ़ें- ट्रक में टक्कर मारकर ढ़ाबे में घुसी बेकाबू DCM, 5 घायल!

  • फर्टीलाइजर्स पर जी0एस0टी0 काउन्सिल द्वारा 12 प्रतिशत जी0एस0टी0 रेट निर्धारित किया गया है जिसके फलस्वरूप यूरिया एवं डी0ए0पी0 का मूल्य क्रमशः 300 से 400 और 3000 रू/टन बढ़ जायेगा अतः फर्टीलाइजर्स को करममुक्त किया जाने।
  • ट्रैक्टर की खरीद पर जी0एस0टी0 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत की गयी है जो किसानों के लिए कमर तोड़ने जैसी होगी अतः ट्रेक्टर भी कर मुक्त करने की मांग की गई है।
  • राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने बताया कि इन्हीं मुददों को लेकर कल दिनांक 10 जून को प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोकदल की जनपदीय इकाईयों द्वारा धरना प्रदर्शन व मौन उपवास (rld silent protest) करके महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारियों के माध्यम से भेजा जायेगा।

ये भी पढ़ें- 3 पेज के लेटर बम ने मचाया हड़कंप, सीनियर IAS पर गंभीर आरोप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें