उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी से गठबंधन की आस टूटने के बाद राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश ने राजधानी लखनऊ में शुक्रवार 20 जनवरी को आपात बैठक बुलाई थी। गौरतलब है कि, पार्टी पहले सपा-कांग्रेस के साथ यूपी विधानसभा चुनाव के तहत गठबंधन कर रही थी।

सपा और अखिलेश यादव ने धोखा दिया:

  • राष्ट्रीय लोक दल ने आगामी चुनाव के तहत समाजवादी पार्टी से गठबंधन के प्रयास किये थे।
  • लेकिन सीटों पर छिड़े मतभेद के चलते RLD को गठबंधन से बाहर कर दिया गया है।
  • जिस पर RLD के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
  • उन्होंने कहा है कि, समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने धोखा दिया है।
  • RLD प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, जब अखिलेश यादव असमंजस में थे तो हमसे बात करते थे।
  • इसी में आगे उन्होंने जोड़ा कि, जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए तो सुनना बंद कर दिया।

सपा की फितरत में धोखा है:

  • RLD प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, सिंबल मिल गया तो हमारी सुनना बंद कर दिया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा की फितरत में ही धोखा है।
  • कांग्रेस पर हमला करते हुए मसूद अहमद ने कहा कि, कांग्रेस घुटने के बल बैठ चुकी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हम प्रत्याशियों का ऐलान करने में रुके रहे, क्योंकि हमें अखिलेश पर भरोसा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें