राष्ट्रीय लोकदल उ0प्र0 (rld statement) के अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने जी0एस0टी0 के सन्दर्भ में विचार व्यक्त करते हुये कहा है कि केन्द्र सरकार ने जी0एस0टी0 में किसान विरोधी होने का परिचय दिया है।

ये भी पढ़ें- प्रेमी को छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने थाने में किया हंगामा!

  • क्योंकि एक जुलाई से खेती में प्रयोग होने वाले उर्वरक एवं कीटनाशक मंहगे हो जायेंगे, क्योंकि उन पर टैक्स बढ़ जायेगा।
  • अभी तक उर्वरक पर टैक्स 4 से 8 प्रतिशत है अब जी0एस0टी0 के कारण 12 प्रतिशत हो जायेगा।
  • परिणामस्वरूप उर्वरक यूरिया 30 से 40 रूपये प्रति कुंतल की बढोत्तरी हो जायेगी और किसान की खेती की लागत बढ़ जायेगी।
  • इसी प्रकार कीटनाशक पर भी कर 14.5 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो जायेगा।

ये भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री ने बैठक में जताई नाराजगी, अफसरों के कसे पेंच!

पूंजीपतियों की है केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार

  • रालोद ने कहा कि प्रदेश का किसान वैसे भी त्राहि-त्राहि कर रहा है अब जी0एस0टी0 के लागू होने के बाद विभिन्न प्रकार की जानकारियों के अभाव में परेशान होगा।
  • छोटे-छोटे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित होगी।
  • बडे-बड़े पूंजीपतियों के द्वारा बनाये गये शाॅपिंग माॅल का व्यापार बढ़ेगा।
  • अतः यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकार गरीबों और किसानों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की है।

ये भी पढ़ें- तो इस बार CM आवास में नहीं होगी रोज़ा इफ़्तार पार्टी!

वैंकैया नायडू का बयान किसानों का अपमान

  • रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री वैंकैया नायडू के बयान को किसानों का अपमान कहा है।
  • जिसमें कर्जमाफी की मांग करना फैशन कहा गया।
  • जबकि केन्द्र सरकार कार्पोरेट घरानों का कर्ज माफ करने में न ही संकोच महसूस करती है और न शर्म का अनुभव करती है।
  • रालोद नेताओं ने कहा कि आज किसान जाग गया है और केन्द्र सरकार से फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य स्वामीनाथन आयोग के अनुसार लेकर रहेगा।
  • (rld statement) देश के प्रधानमंत्री द्वारा घोषित कर्ज माफी लागू कराकर ही दम लेगा।

ये भी पढ़ें- बाइक रैली ‘उड़ान’ से कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें