राष्‍ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का रविवार सुबह लखनऊ स्थित पीजीआई में निधन हो गया। उन्हें शनिवार को ही एक निजी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। लखनऊ के संजय गांधी आर्युवि‍ज्ञान संस्‍थान में वह वेन्टीलेटर यूनिट में भर्ती थे।

  • रालोद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान के निधन की खबर पर पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी।
  • रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • वहीं, यूपी सीएम अखिलेश यादव भी मुन्ना सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।
  • सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने एक अच्छा नेता खोया है जो हरदिल अजीज थें।
  • मुन्ना सिंह पिछले करीब पांच दिनों से बीमार थें।
  • उनके पुत्र अमित सिंह ने पहले उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था।
  • अमित ने बताया कि यहां पर डॉ त्रिपाठी पिता का इलाज कर रहें थें।
  • लेकिन इलाज के दौरान डॉ त्रिपाठी तीन दिनों तक नहीं पहचान सकें कि उन्हें डंगू है।
  • हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के महानगर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डेंगू की पुष्टि हुई।
  • डेंगू की शि‍कायत पर इलाज के लि‍ए उन्हें संजय गांधी आर्युवि‍ज्ञान संस्‍थान में भर्ती कराया गया था।
  • पीजीआई में वह वेन्टीलेटर यूनिट में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।
  • बताया जा रहा है कि मुन्ना सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पीजीआई से हजरतगंज स्थित पार्टी कार्यालय लाया जाएगा।
  • जहां पार्टी के सभी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
  • इसके बाद उनका शव गृह जनपर फैजाबाद के लिये रवाना किया जाएगा।
  • मालूम हो कि मुन्ना सिंह का जन्म 5 सितम्बर 1955 को फैजाबाद के सोहावल में हुआ था।
  • साल 2012 में वह लोकदल के साथ जुडें, और बाद में प्रदेश अध्यक्ष बने।
  • इससे पहले 2005-2006 में मुन्ना सिंह चौहान, मुलायम सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहें थें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें