धरती के भगवान कहे जाने वाले ही यदि किसी की जान ले ले तो ऐसे में भला क्या कहा जा सकता है।  दो दिन पहले ही डॉक्टर्स डे पर जहाँ देश के तमाम डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया वही दो दिन बाद ही एक डॉक्टर की गलती से दो मासूमों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हालांकि इस दुर्घटना में दो बच्चों की जहाँ मौत हो गयी वही CMO साहब भी घायल हो गए। मामला प्रतापगढ़ के बलिया का है। हादसे के बाद बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : वीडियो: बुलंदशहर में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप!

एक ही परिवार के थे दोनों बच्चे

  • लोगो को जीवनदान देने वाले डॉक्टर ने आज एक गलती से दो बच्चों की जान ले ली।
  • मामला प्रतापगढ़ के बलिया का है।जहाँ ये दर्दनाक हादसा हुआ।
  • जिसने भी इस हादसे को देखा वो सहम कर रह गया।
  • ऐसी कार दुर्घटना हुई की दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
  • प्रतापगढ़ में जगतपुर मोड़ बादशाहपुर प्रतापगढ़ हाइवे पर हुई इस दुर्घटना में बलिया के सीएमओ एके श्रीवास्तव भी घायल हुए।
  • जानकारी के मुताबिक फतनपुर थानाक्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी जीतलाल हरिजन का 11 वर्षीय बेटा संदीप कुमार व संतोष कुमार का 10 वर्षीय बेटा आनंद कुमार एक ही घर के हैं।
  • यह दोनों बच्चे साइकिल से खेत की ओर गए थे।
  • खेत से वापस लौटने के बाद दोनों हाइवे के किनारे खड़े थे।
  • इसी बीच बादशाहपुर की तरफ से आ रही इनोवा कार ने दोनों को बेदर्दी से रौंद दिया।
  • इस हादसे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कार सड़क के किनारे पलट गयी।
  • कार में सवार बलिया सीएमओ भी घायल हो गए।
  • उनको इलाज के लिए सीएचसी गौरा ले जाया गया।
  • जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
  • सीएमओ की सूचना पर पुलिस पहुंची।
  • लेकिन इस हादसे में  दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें