मथुरा:मथुरा में सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में छह बच्चे घायल हो गए। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे गिरिराज परिक्रमा करने राजस्थान से आये थे।

 कार ने रिक्शे में मारी टक्कर

  • किसी को नहीं पता था की जो बच्चे नेक काम के लिए जा रहे हैं उनके साथ ऐसा हादसा हो जायेगा।
  • हम बात कर रहे है सोमवार को हुई एक ऐसी घटना की जिसमे छह बच्चे घायल हो गए।
  • जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे राजस्थान के रहने वाले है जो की कुछ काम से मथुरा आये थे।
  • इस सड़क हादसे में कुल छह बच्चे घायल हुआ है जिसमें से दो बच्चों की हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है।
  • सड़क पर  अचानक आती तेज रफ़्तार कार ने रिक्शे में जोरदार टक्कर मारी जिससे ये हादसा हुआ।
  • हादसे के दौरान सड़क पर  जा रहे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
  • पुलिस ने मौके पैर जाकर घटना के जिम्मेदार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
  • लोगों ने बताया की रिक्शे में छह बच्चे सवार थे।
  • घटना में सभी को गंभीर चोटें आयी हैं और दो बच्चो की हालत बेहद नाजुक है।
  • बच्चों के परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
  • परिजनों ने बताया की वो लोग राजस्थान के अलवर जिले से बच्चों को लेकर आये है।
  • यहाँ आने की वजह थी की हुम लोग बच्चों को  गिरिराज परिक्रमा करना चाहते थे।
  • लेकिन उससे पहले ही  गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग के राधाकुंड में बच्चों के साथ ये हादसा हो गया।
  • वो कहते हमे तो अभी भी यकीन नै हो रहा है की हमारे बच्चों के साथ ऐसा भयानक हादसा हो गया है।
  • पुलिस वालों बताया की घटना की जानकारी होते ही हम लोग मौके पर आ गए थे।
  • आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है गवाहों के आधार पर उचित  कार्यवाही की जायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें