अयोध्या नगर निगम का आम रास्ता भारी बारिश में अब तालाब बन चुका है।

अयोध्या

ये अयोध्या नगर निगम का वार्ड नंबर 9 जनौरा है। जी हां यह आम रास्ता है तालाब नही लेकिन भारी बारिश में अब यह आम रास्ता तालाब बन चुका है। तस्वीरो मे आप देखिए किस तरह से पानी से होकर वाहन गुजर रहे हैं।स्थानीय लोग भी पानी में घुसकर अपने घरों तक पहुंचते हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलरों ने पानी बहने वाले स्थान के तालाब को मिट्टी पाट कर प्लाटिंग कर रहे हैं। घर बनवा रहे हैं और उसको बेंच रहे हैं जिसके कारण से रास्ते में जल भराव हो रहा है और नालिया भी चोक हो गई है। नगर निगम से शिकायत की गई है लेकिन नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी नहीं सुन रहे हैं जिसके कारण जनौरा वार्ड नंबर 9 का बुरा हाल हो गया है।स्थानीय लोग अपने घरों को जाने के लिए पानी में घुसकर चलने के लिए मजबूर हैं।

Report -Vinod

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें