लोनी टॉनिका सिटी में घर में डकैती करने पहुंचे बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने व्यापारी के घर को निशाना बनाया। इस दौरान देर रात वे पानी मांगने के बहाने घर में घुसे और गन पॉइंट पर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी, शोर सुन पास ही रहने वाले दो भाई वहां पहुंचे तो डकैतों ने उन्हें भी गोली मार दी।

लाखों का सामान लेकर फरार

  • बताया जा रहा है कि डकैत घर में रखे करीब 1.50 लाख रुपये कैश और लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए हैं।
  • पुलिस ने बताया कि मामले में अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

रात तीन बजे मांगा पानी

  • जानकारी के अनुसार मूलतः बदायूं निवासी धर्मवीर शर्मा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पिछले 9 सालों से इस इलाके में रह रहे थे।
  • उनका किराना का कारोबार है।
  • घर के बाहर भी एक दुकान का निर्माण करवा रहे थे।
  • इसी के चलते वे घर के बाहर सो रहे थे।
  • इस दौरान रात को तीन बजे दो युवक आए और पानी मांगा।
  • धर्मवीर ने मना किया तो दोनों उन्हें बंदूक की नोक पर घर के अंदर ले गए।
  • पीछे पीछे 4 साथी अंदर घुस गए और दो बाहर ही रुके रहे।

शोर किया तो भागे

  • इस दौरान धर्मवीर की पत्नी नींद से जग गई और शोर मचाने लगी।
  • इसके बाद बदमाश वहां से भागने लगे और बचने के लिए फायर किए।
  • उन्होंने तीन लोगों को गोली मारी, जिनमें से दो लागों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर तौर पर घायल है।

ट्रोनिका सिटी में डकैती के बाद डबल मर्डर का मामला :

  • शव घर पहुचने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की, लोगो का आरोप पुलिस ने किया लाठीचार्ज, रिकॉर्डिंग कर रहे लोगो का मोबाइल भी तोड़ा, मृतक सोनू के परिजनों का आरोप।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें