राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में असलहे के बल पर बदमाशों ने बोरिंग मिस्त्री और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में लूटपाट (robber looted) की। विरोध करने पर बदमाशों ने मिस्त्री समेत उसकी पत्नी की लाठी, डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी।

  • करीब एक घण्टे तक घर का कोना-कोना छानने के बाद बदमाश भाग निकले।
  • पीडि़त ने तत्काल वारदात की सूचना 100 नंबर डायल कर दी।
  • पीड़ित का आरोप है कि सूचना के बावजूद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।
  • पीडि़त ने बताया कि अज्ञात बदमाश उनके घर से 30 हजार रुपये नगद और जेवरात लूट कर भाग निकले हैं।

ये भी पढ़ें- मध्य कमान अस्पताल लखनऊ में नेत्रदान किया!

क्या है पूरा मामला

  • सरोजनीनगर के ग्राम गहरू निवासी किशोर कुमार गौतम बोरिंग मिस्त्री हैं।
  • उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह घर पहुंचे थे।
  • खाना खाने के बाद किशोर बरामदे में सो गया था।
  • जबकि उसकी पत्नी गुड़िया चारों बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई थी।
  • पीड़ित के अनुसार बीती रात्रि करीब 11 बजे छत के रास्ते से दो अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए।

ये भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय ने दुबई की कंपनी BMRC से MoU किया साइन!

  • आहट पाकर किशोर सोते से जाग गया था।
  • इस पर बदमाशों ने किशोर को दबोच लिया।
  • विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित की लाठी, डंडे से पिटाई कर दी।
  • मारपीट की आवाज सुनकर मौके पर गुड़िया पहुंच गई।
  • पीड़िता अपने पति को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाने लगी।

ये भी पढ़ें- लखनऊ विवि में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज!

  • इस पर बदमाशों ने महिला की भी जमकर पिटाई कर दी।
  • बदमाशों ने असलहे के बल पर बोरिंग मिस्त्री और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया और जबरन महिला से अलमारी की चाभी ले ली।
  • जिसके बाद बदमाशों ने तकरीबन एक घण्टे तक घर का कोना-कोना छाना।

ये भी पढ़ें- गड्ढ़े में चला गया मुख्यमंत्री का बहु प्रचारित सड़कों का वादा: रालोद!

  • अलमारी में रखी नकदी और जेवरात लेकर बदमाश मुख्य दरवाजे से होकर भाग निकले।
  • पीड़ित ने किसी तरह खुद और अपनी पत्नी को बंधक मुक्त किया।
  • पीड़ित के अनुसार बदमाश उसके घर से 30 हजार रुपये नगद और जेवरात पार कर भाग निकले हैं।
  • पीड़ित ने तत्काल 100 नंबर डॉयल कर वारदात की सूचना दे दी।
  • पीड़ित का आरोप है कि घण्टों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

ये भी पढ़ें- वीडियो: सीएम आवास घेरने जा रहे संविदा कर्मियों पर लाठीचार्ज!

  • देर रात पीड़ित खुद सरोजनीनगर थाने पहुंच गया।
  • थाने में मौजूद पुलिसकर्मी को पीड़ित ने आप-बीती सुनाई।
  • पुलिसकर्मी ने पीड़ित से सुबह तहरीर लेकर थाने पर आने की हिदायत दे दी।
  • पीड़ित के अनुसार सुबह वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा था।
  • पुलिस ने तहरीर तो ले ली है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
  • थाना प्रभारी सरोजनीनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- CCTV: प्यार ठुकराने पर युवक ने लड़की को पीटा!

असलहा लहराकर हुए फरार

  • पीड़ित ने बताया कि बदमाश उनके घर छत के रास्ते से दाखिल हुए थे।
  • पीड़ित की हरकत देख बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया था।
  • तमंचे के बट से पीड़ित के सिर पर दो वार किए थे, जिससे वह घायल हो गया।
  • वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पीड़ित को जानमाल की धमकी दी और हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- असलहों की तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार!

बच्चों की फीस के लिए रखी थी नगदी

  • पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसने आलमबाग इलाके में दो जगह बोरिंग का काम किया था।
  • जहां से उसे 38 हजार रुपये मिले थे।
  • पीड़ित ने बच्चों की स्कूल की फीस जमा करने के लिए उसने 30 हजार रुपये अलमारी में रख दिए थे।
  • (robber looted) करीब पन्द्रह दिनों बाद पीड़ित को बच्चों की फीस जमा करनी थी।

ये भी पढ़ें- वीडियो: मध्यांचल के कस्टमर केयर में हंगामा, काम ठप!

 

ये भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर मिले युवक व युवती के शव, ऑनर किलिंग की आशंका!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें