उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस समय बदमाश पुलिस के नाक में दम करके कई चुनौती खड़ी कर रहे हैं। शहर में अपराध की बाढ़ सी आ गई है, इस पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है। यहां बेखौफ असलहों से लैस बदमाशों ने एक सर्राफ के कनपटी पर तमंचा सटाकर दिनदहाड़े सोने चांदी के गहनों से भरा बैग लूट। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए।घटना के चलते सर्राफ बेहोश होकर गिर गया। तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में इलाज के बाद पीड़ित को घर भेज दिया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में लगी है। हांलाकि सर्राफ को गोली लगने की बात फर्जी बताई जा रही है।

लूट और फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट दस्ते ने भी घटना स्थल की पड़ताल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी सरोजनीनगर ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी। वहीं आदर्श व्यापार मंडल ने पुलिस को खुलासा करने का 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर पुलिस इस समय के भीतर खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर माल नहीं बरामद करती है तो संगठन के लोग प्रदर्शन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, लूट की दुःसाहसिक घटना सरोजनी नगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत अवध विहार कॉलोनी की है। यहां शिव मोहन वर्मा की ‘वर्मा ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को शिव मोहन वर्मा अपने बेटे रिंकू वर्मा के साथ सुबह करीब 10:30 बजे दुकान की ओर जा रहे थे। रास्ते में ही तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद कनपटी पर असलहा सटाकर 120 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। घटना के चलते पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई।

हॉस्पिटल से इलाज के बाद पीड़ित को घर भेज दिया गया। लूटकांड में पुलिस को लुटरों के अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के मुता‍बिक, वारदात को दिया अंजाम देने के लिए लुटेरों ने ज्वैलरी शॉप के सामने स्थित मोबाइल शॉप व नानवेज कार्नर पर तीन दिन तक बैठकर रेकी की़। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। पीड़ित द्वारा बताए गए संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि घटना से सर्राफ कारोबारियों में आक्रोश व्याप्त है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें