राजधानी के गोमतीनगर इलाके में पिछले दिनों पड़ी डकैती के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी कि बदमाशों ने गुरुवार देर रात विशेषखंड में लखनऊ यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर आरके सिंह के घर में डकैती (robbery) की कोशिश की।
रिटायर्ड जेई से दिन दहाड़े 50 हजार की लूट!
- पूरे परिवार को बंधक बनाने के बाद असलहों से लैस डकैत सामान समेट कर भागने ही वाले थे कि एसएसपी और एएसपी-उत्तरी का काफिला गश्त करते हुए मकान के पास पहुंच गया।
- पुलिस का सायरन सुन बदमाश सामान छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने सुबह पांच बजे तक कॉम्बिंग की।
- सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।
लखनऊ में बैंक अधिकारियों की मिली भगत से करोड़ों का घोटाला!
रात 2:00 बजे घर में घुसे 8 डकैत
- जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड प्रफेसर आरके सिंह का विशेषखंड में मकान है।
- रात करीब दो बजे हथियारबंद आठ डकैत खिड़की तोड़कर मकान में घुस गए।
- बाहर के कमरे में सो रहे नौकर को पीटने के बाद परिवारीजनों को से अलमारियों की चाबियां लेकर बंधक बना लिया।
लखनऊ में बैंक अधिकारियों की मिली भगत से करोड़ों का घोटाला!
- डकैतों ने केवल 30 मिनट में पूरा मकान खंगालकर कैश, और जेवर बैग में भर लिए।
- डकैतों का एक साथी निगरानी कर रहा था।
- रात करीब ढाई बजे गश्त कर रही पुलिस की गाड़ियां आरके सिंह के मकान के पास बने स्पीड ब्रेकर के पास धीमी हो गईं।
- बदमाश ने समझा कि पुलिस को वारदात की सूचना मिल गई है।
फरियाद लेकर थाने आयी महिला की मौत!
- उसने फौरन अपने साथियों को इशारा कर दिया।
- पकड़े जाने के डर से बदमाश सामान छोड़कर फौरन पीछे के रास्ते से भाग निकले।
- सड़क पर गश्त कर रही पुलिस की टीम को डकैतों की भनक नहीं लगी।
मेधांश सक्सेना बने बालक अंडर-11 वर्ग के चैंपियन!
- बदमाशों के भागने के बाद कुछ देर बाद परिवारीजनों ने 100 नंबर पर सूचना दी।
- कंट्रोल रूम से जानकारी मिलते ही दो थानों की फोर्स के साथ एसएसपी, एएसपी और सीओ के नेतृत्व में टीमें डकैतों की तलाश में जुट गईं।
पूरे देश में दीवाली जैसा जश्न, बधाइयों की बौछार!
- इसके बाद 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
- गौरतलब है कि शहर में बीते तीन महीने में कई डकैतियों समेत 11 बड़ी वारदात हो चुकी हैं।
- इनमें से ज्यादातर गोमतीनगर में हुई हैं।
- एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि वे गोमतीनगर (robbery) इलाके में सुबह पांच बजे तक खुद कॉम्बिंग कर रहे हैं।
पॉवर कार्पोरेशन हुआ गम्भीर उठाया सख्त कदम!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.