यूपी के वाराणसी जिला में एक डॉक्टर के आवास पर खड़ी कार में पेट्रोल बम रखकर कुछ अराजक तत्वों ने आग लगाने प्रयास किया। गनीमत रही कि डॉक्टर का सुरक्षा गार्ड ये घटना होते ही चिल्लाने लगा और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। डॉक्टर ने बीएचयू के छात्रों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

इससे पहले भी डॉक्टर पर चुका है हमला

  • जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के जोधपुर कॉलोनी में डॉ. ओम प्रकाश उपाध्याय अपने परिवार के साथ रहते हैं।
  • डॉक्टर का आरोप है कि बीएचयू के छात्रों ने उनकी कार (UP 65 VQ 6996) में पेट्रोल बम रखकर आग लगाने का प्रयास किया।
  • उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे कुछ अराजक तत्वों ने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया।
  • आग लगने से जब कार के टायर बगैरह जलने लगे तो सुरक्षा गर्द लल्लन सिंह की नींद खुली और उसने शोर मचाया।
  • शोर सुनकर डॉक्टर अपने परिवार के साथ बाहर आये तब तक छात्र धमकी देते हुए भाग गए।
  • इसकी उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
  • गुरुवार सुबह फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
  • डॉक्टर का कहना है कि ये उन्हें दलाली रोकने की कीमत चुकानी पड़ रही है।
  • उन्होंने जब भ्रष्टाचार उजागर करना चालू किया तो पिछली 28 मार्च को भी मेरे ऊपर हमले का प्रयास हुआ।
  • अब घर में आग लगाने की कोशिश की गई।
  • पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि अगर पेट्रोल बम से धमाका हो जाता तो घर का गैराज सहित पूरा घर उड़ जाता और सभी की मौत हो सकती थी।
  • फ़िलहाल लंका पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है।
  • पुलिस अराजकतत्वों की पहचान कराने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें