उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। संघ में बैठकों का दौर चल रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत यूपी के विभिन्न जिलों का दौरा कर मौजूदा हालातों का जायजा ले रहें हैं। इसी क्रम में सरसंघचालक मोहन भावगत आज गोरखपुर पहुंचे।

  • मोहन भावत आज वैशाली एक्प्रेस ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे।
  • रेलवे स्टेशन पर संघ और भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने संघ प्रमुख का स्वागत किया।
  • शाम चार बजे मोहन भागवत गोरपुर के गीता वाटिका में आयोजित एक गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
  • इस गोष्ठी का विषय है , ‘युगद्रष्टा महामानव भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार’।
  • भागवत गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सीधे माधवधाम के लिए रवाना हो गये।
  • यहां भागवत संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

5 दिनों के प्रवास पर लखनऊ पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

हनुमान प्रसाद पोद्दार की 125वीं जयंतीः

  • हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति के सचिव उमेश कुमार सिंहानिया यह जानकारी दी।
  • उन्होने कहा कि यह वर्ष भाईजी की 125वीं जयंती का है।
  • इस मौके पर संस्था की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में 27 सितंबर 1916 से कार्यक्रम चल रहे हैं।
  • उन्होंने बताया कि , भाईजी का पूरा जीवन ¨हदू संस्कृति की रक्षा, विकास संरक्षण और उसे दुनियां में स्थापित करने के लिए समर्पित था।
  • इसी मकसद ने उन्होंने गीता प्रेस की नींव रखी।
  • आज गीता प्रेस खुद में पूरी दुनिया के सामने सस्ते में धार्मिक ग्रंथ और अच्छा साहित्य उपलब्ध कराने का प्रतिमान है।
  • अपने समय में देश में जो भी घटनाएं हुई, उनमें प्रत्यक्ष या अपरोक्ष रूप से उनका प्रभाव था।

हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने से किसने रोका है?- मोहन भागवत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें