उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार 28 अक्टूबर को एक रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, आयोजन को ‘रन फॉर नेशन'(runfor nation race) नाम दिया गया है। यह कार्यक्रम स्कूली बच्चों के लिए है, जो देश में राष्ट्रवाद की जागरूकता के लिए दौड़ लगायेंगे। कार्यक्रम में योगी सरकार के उप-मुख्यमंत्री और कैबिनेट में PWD मंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।
2 हजार छात्र-छात्राएं होंगे शामिल(runfor nation race):
- सूबे की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक रेस का आयोजन किया गया है।
- रेस का नाम ‘रन फॉर नेशन’ रखा गया है।
- इस दौरान राजधानी लखनऊ की सड़कों पर करीब 2 हजार छात्र-छात्राएं दौड़ते नजर आएंगे।
- गौरतलब है कि, इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् करा रहा है।
- ज्ञात हो कि, ABVP भारतीय जनता पार्टी का स्टूडेंट विंग है।
1090 से 5KD तक दौड़ेंगे छात्र-छात्राएं(runfor nation race):
- सूबे की राजधानी लखनऊ में शनिवार को रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
- यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया है।
- यह रेस लखनऊ में गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास 5 KD चौराहे पर खत्म होगी।
- कार्यक्रम में योगी सरकार के PWD मंत्री और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।
- उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम को हरी झंडी दिखायेंगे।