उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार 28 अक्टूबर को एक रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, आयोजन को ‘रन फॉर नेशन'(runfor nation race) नाम दिया गया था। कार्यक्रम स्कूली बच्चों और छात्रों के लिए था, जिन्होंने देश में राष्ट्रवाद की जागरूकता के लिए दौड़ लगाई।कार्यक्रम में योगी सरकार के उप-मुख्यमंत्री और कैबिनेट में PWD मंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप-मुख्यमंत्री/शिक्षा मंत्री डॉ० दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

करीब 2 हजार छात्र-छात्राएं हुए शामिल(runfor nation race):

  • सूबे की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक रेस का आयोजन किया गया था।
  • रेस का नाम ‘रन फॉर नेशन’ रखा गया था।
  • इस दौरान राजधानी लखनऊ की सड़कों पर करीब 2 हजार छात्र-छात्राएं दौड़ते नजर आये।
  • गौरतलब है कि, इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने किया था।
  • ज्ञात हो कि, ABVP भारतीय जनता पार्टी का स्टूडेंट विंग है।

1090 से 5KD तक दौड़े छात्र-छात्राएं(runfor nation race):

  • सूबे की राजधानी लखनऊ में शनिवार को रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  • यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था।
  • यह रेस लखनऊ में गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास 5 KD चौराहे पर खत्म हुई।
  • कार्यक्रम में योगी सरकार के PWD मंत्री और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
  • उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाई।

दिव्यांग महिलाएं-पुरुष भी हुए शामिल(runfor nation race):

  • 1090 चौराहे से लेकर मुख्यमंत्री चौराहे तक रेस का आयोजन किया गया था।
  • जिसमें करीब 2000 लोगों ने भाग लिया।
  • रेस में दिव्यांग पुरुष-महिलाएं भी शामिल हुए।
  • साथ ही रेस में NCC के बच्चों ने भी शिरकत की थी।

ये भी पढ़ें: ‘रन फॉर नेशन’ के लिए दौड़ेंगे 2000 छात्र-छात्राएं

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें