दिल्ली सभाजीत सिंह बने आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के पहले प्रदेश अध्यक्ष। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा। चुनाव के बाद विजई हुए हैं सभाजीत सिंह।अयोध्या के रहने वाले हैं सभाजीत सिंह।

  • अरविंद केजरीवाल जी ने आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और सचिव पदों पर नामों की घोषणा की।
  • बताया गया कि पिछले दिनों हुए संगठन चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
  • अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में अपने आवास पर यूपी के जिला अध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अयोध्या जनपद के निवासी और संगठन में विभिन्न पदों पर रहे सभाजीत सिंह को आम आदमी पार्टी यूपी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।


    संगठन में लंबे समय से रहे हैं सक्रिय

  • इसके साथ ही इलाहाबाद के निवासी दिनेश सिंह पटेल को पार्टी का प्रदेश सचिव घोषित किया गया।
  • पार्टी की ओर से बताया गया कि सभाजीत सिंह अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे हैं, साथ ही आम आदमी पार्टी के गठन के बाद फैजाबाद के जिला अध्यक्ष, अवध प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर जैसे पदों पर काम कर चुके हैं।
  • साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता के तौर पर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के कई मामलों को उजागर किया है।
  • अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले सभाजीत सिंह ‘आप’ पहले प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुने गए हैं।
  • सांसद संजय सिंह ने बताया कि शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ लंबे समय तक आंदोलन चलाकर शिक्षा के अधिकार कानून के तहत गरीब बच्चों के दाखिले को लेकर छेड़े गए आंदोलन को लेकर कई सामाजिक संगठन ने सभाजीत सिंह को सम्मानित भी किया है।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”UPNEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें