उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, सातवें चरण के लिए मतदान बुधवार 8 मार्च को होना है। वहीँ यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में जो घमासान मचा हुआ था, चुनाव खत्म होते ही सपा का झगड़ा एक बार से मुखर होता नजर आ रहा है। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत की थी। साधना के बयानों के बाद एक बार फिर से समाजवादी पार्टी में पड़ी दरार के खाई बनने की स्थिति पैदा हो गयी है।

अगले पेज पर जानें साधना के बयानों से सपा में पड़ी दरार कैसे बन सकती है ‘खाई’:

अखिलेश करते हैं नापसंद:

  • साधना यादव को सपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पसंद नहीं करते हैं।
  • पहले भी अखिलेश यादव दबे स्वर में परिवार के झगड़े के पीछे अमर सिंह समेत साधना को जिम्मेदार बता चुके हैं।
  • सिर्फ अखिलेश यादव ही नहीं उनके खेमे के भी कई लोगों द्वारा साधना को निशाना बनाया गया था।

प्रतीक से खुली चुनौती:

  • साधना ने ये भी कहा कि, उनकी इच्छा है कि प्रतीक राजनीति में आयें।
  • यह बात भी अखिलेश यादव को कुछ ख़ास पसंद नही आएगी।
  • अपर्णा यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की बात अखिलेश यादव को पसंद नहीं आई थी।
  • प्रतीक यादव के सक्रिय राजनीति में आने के बाद अखिलेश यादव इसे भी राजनीतिक चुनौती के रूप में देख सकते हैं।

रामगोपाल यादव पर हमला:

  • साधना ने आगे कहा था कि, अखिलेश को पता नही किसने गुमराह कर दिया।
  • यह बात हो न हो रामगोपाल यादव के लिए कही गयी होगी।
  • गौरतलब है कि, मुलायम खेमे की ओर से बार-बार इस साजिश के पीछे रामगोपाल के होने की बात कही गयी थी।

चाहती हूँ पॉवर:

  • साधना ने मीडिया से ये भी कहा कि, उन्हें अब वैसी ही पॉवर चाहिए जिसके लिए उनपर आरोप लगे हैं।
  • साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, वो परदे के पीछे से मुलायम सिंह यादव को सलाह देती रहती हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें