सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहे एक साध्वी के वीडियो ने हड़कंप मचा कर रख दिया है। इस दो मिनट के वीडियो में मुरादाबाद की एक साध्वी ने ग्राम प्रधान पर बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि साध्वी सरकारी प्राथमिक स्कूल की प्रधानाचार्या भी है। साध्वी ने ग्राम प्रधान के ऊपर बलात्कार के प्रयास और मारपीट की घटना रो-रो कर बताकर मुरादाबाद के पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया हैं। क्योंकि दस दिन के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। साध्वी के आरोप इतने गंभीर हैं लेकिन पुलिस ने मामूली छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Sadhvi accuses attempted rape)

प्राथमिक विद्यालय में रेप की कोशिश (Sadhvi accuses attempted rape)

मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के सेलाथान प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य साध्वी भी हैं। साध्वी जूना अखाड़े महानिर्वाणी से जुड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ इन्तजार हुसैन नाम के दबंग प्रधान ने स्कूल के कमरे में ही ब्लात्कार करने का प्रयास किया। उनके साथ मारपीट की गई। घटना 21 दिसम्बर की हैं और नगर विधायक रितेश गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद 26 दिसम्बर को दबंग आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केवल छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले पर लीपापोती कर दी। जबकि पीड़ित गंभीर आरोप लगा रही है कि जब वो रिपोर्ट लिखवाने थाने गयी तो उनकी तहरीर को भी बदलवाकर लिखवाया गया। आरोपी को पकड़ने के बाद थाने से बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।

[foogallery id=”167775″]

आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

पीड़िता का कहना है कि अब मुझे धमकी दी जा रही है। पीड़िता इन्साफ न मिलते देख पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। यहां तक कि पीड़िता ने अपनी साथ हुई घटना को बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडिओ वायरल कर दिया। वीडिओ वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। इस मामले में पहले कोई अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल यादव ने कहा है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं जिनके मिलने पर आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी। फिलहाल घटना को 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस साक्ष्य ही तलाश रही है और आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। (Sadhvi accuses attempted rape)

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें