अपनी बदजुबानी के चलते  हमेशा चर्चाओ में रहने वाली साध्वी प्राची एक बार फिर अपने तीखे बयान को लेकर चर्चाओ में है। साध्वी प्राची ने इस बार कांग्रेस के महासचिव राहुल गाँधी को भोंदू बताया बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और जवाहर लाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी कर डाली।

साध्वी प्राची ने किया कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक :

  • साध्वी ने कहा की कांग्रेस ने जो पाकिस्तान नाम का पेड़ बोया था।
  • उसे महात्मा गाँधी और जवाहर लाल नेहरू ने खाद पानी दिया।
  • वंही सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा भी की।
  • पिछले कई दिनों से सर्जिकल स्ट्राईक पर केंद्र सरकार को घेरने वाली विपक्षी पार्टियों के कई विवादित बयान सुर्खियों में हैं।
  • लेकिन उन सभी विवादी बयानबाजी के चलते सरकार का पक्ष रखते हुए अब कई हिन्दू नेताओ ने अपने स्वर तेज़ कर दिए हैं।
  • जिसके चलते विपक्ष के बड़बोले नेताओ की जुबान बंद करते हुए।
  • आज मुज़फ्फरनगर में हिन्दू नेत्री साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली।
  • जिसमे उन्होंने बेहिचक जवाहर लाल नेहरू व महात्मा गाँधी पर तीखे वार किया।

साध्वी प्राची का राहुल गाँधी पर वार :

  • साध्वी प्राची ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी को भारतीय राजनीती में भौंदू बच्चा कहकर संबोधित किया।
  • साथ ही पाकिस्तानी कलाकारों को निशाने पर लेते हुए फिल्म स्टार शाहरुख़ खान को पकिस्तान जाने की नसीहत दे डाली।
  • ऐसा नहीं की साध्वी प्राची ने मीडिया के कैमरों पर सिर्फ अपने कटाक्ष ही रखे।
  • बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व फिल्म स्टार अक्षय कुमार की जमकर तारीफ भी की।

साध्वी प्राची का मुज़फ्फरनगर दौरा :

  • मुज़फ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में सामाजिक समता अभियान के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँची थी साध्वी प्राची।

साध्वी प्राची ने दिग्विजय सिंह पर दागे आरोपों के गोले :

  • प्राची ने कहा : कांग्रेस के नेता दिग्गु जो कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को युद्ध नहीं करना चाहिए।
  • और युद्ध करके प्रधानमंत्री इसका श्रे अपने आप लेना चाहते है।
  • मैं पूछना चाहती हूँ कांग्रेस से की क्या पाकिस्तान हिंदुस्तान का दुश्मन है या मित्र है?
  • और अगर मित्र है तो दिग्विजय सिंह तुमने अपनी शादी में पाकिस्तान को क्यों नहीं बुलाया।
  • और अगर शत्रु है तो शत्रु को मिठाई खिलानी चाहिए या युद्ध करना चाहिए।
  • दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यव्हार करो।

साध्वी प्राची का कांग्रेस पर मास्टर स्ट्रोक :

  • साध्वी प्राची ने कहा कि : पाकिस्तान के साथ जो बीज कांग्रेस ने बोये हैं।
  • महात्मा गाँधी और जवाहर लाल नेहरू ने खाद पानी दिया है।
  • और आज यह पेड़ इतना बड़ा पेड़ हो गया कि उसको काटने का काम एक मात्र हिंदुस्तानी नरेंद्र मोदी जी कर सकते है।
  • इसलिए कांग्रेस को चुपचाप अपने घरो में दुबक कर बैठ जाना चाहिए।

साध्वी प्राची ने कांग्रेस को चुल्लूभर पानी में डुबो दिया :

  • शर्म आनी चाहिए चुल्लूभर पानी में डूब मरो।
  • 65 साल तक तुमने क्या किया।

राहुल गाँधी के दलाली वाले बयान को आड़े हाथों लिया :

  • साध्वी प्राची ने कहा कि : मुझे शर्म आती है की राहुल गाँधी कह रहे है की खून की दलाली हो रही है।
  • अरे शर्म करो कम से कम सैनिकों को तो बख्स दो।
  • तुम्हे तो हिंदुस्तान में रहने का ही हक़ नहीं है।
  • भारत की राजनीती में राहुल गाँधी भोंदू है।
  • उम्र से भले ही बड़े हो गए हो लेकिन जो भोंदू बच्चे होते है ना और वो जो करते है वही राहुल गाँधी करते है।
  • 64 साल से क्या कोंग्रेस खून की दलाली कर रही थी।
  • हिंदुस्तान के अंदर आकर के पाकिस्तानी कलाकारी दिखा कर के पैसा कमाकर ये पाकिस्तान जायेंगे ये कंहा की समझदारी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें