पर्यटन और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के विवादित बयान पर साध्वी प्राची ने जवाब देते हुए कहा कि, खुद की बहन-बेटियां सुनती नहीं, इसलिए दूसरों को नसीहत दे रहे हैं।

पहले घर की बहन-बेटियों को नसीहत दें:

  • साध्वी प्राची ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा के विवादित बयान पर पलटवार किया है।
  • उन्होंने दूसरों से पहले अपनी बहन-बेटियों को नसीहत देने की बात कही है।
  • साथ ही साध्वी प्राची ने यह भी कहा कि, भाजपाइयों की यही मानसिकता है।\
  • उन्होंने आगे कहा कि, एक तरफ भाजपा बेटी के सम्मान में देश भर में आन्दोलन चला रही है, दूसरी तरफ उसके नेता ऐसे बयान देते हैं।
  • साध्वी ने ये भी कहा कि, उन्हें ये नसीहत पहले अपनी बहन-बेटियों को देनी चाहिए।
  • साध्वी प्राची ने ये भी कहा कि, अब महिलाओं का सम्मान सिर्फ राजनीति करने के लिए होता है।
  • उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा महिलाओं को सिर्फ नसीहत ही दी जाने की बात भी कही।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग लेगा संज्ञान:

  • उत्तर प्रदेश महिला आयोग की चेयरमैन जरीना उस्मानी ने महेश शर्मा के इस बयान का संज्ञान लेने की बात भी कही है।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, कोई यह तय नही कर सकता की महिला का ड्रेस कोड क्या होगा।
  • साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री के बयान को निंदनीय भी बताया।

क्या कहा था केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने:

  • पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा था कि, एअरपोर्ट पर अब पर्यटकों को क्या करें/क्या न करें से सम्बंधित बुकलेट दी जाएगी।
  • जिसमें महिला पर्यटकों को रात के वक़्त स्कर्ट पहनकर न निकलने की बात कही थी।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, जिस गाड़ी में आप कहीं जाएँ उसकी नंबर प्लेट की फोटो खींच लें।
  • बयान के तूल पकड़ने के बाद महेश शर्मा ने इस पर अपनी सफाई भी दी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें