उत्तर प्रदेश में धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान हुए पथराव के बाद सहारनपुर में हालात काबू के बाहर होते नजर आ रहे हैं, मंगलवार 23 मार्च को सहारनपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।  जिसके बाद पुलिस ने 24 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था।

एक और व्यक्ति को गोली मारी गयी:

  • यूपी के सहारनपुर जिले में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।
  • मंगलवार को बसपा सुप्रीमो के कार्यक्रम से लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला किया गया था।
  • जिसमें एक युवक की मौत हो गयी थी, वहीँ अन्य 3 घायल हुए थे।
  • इसी क्रम में बुधवार 24 मई को जिले में एक और व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

पुलिस ने 24 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया:

  • सूबे के सहारनपुर जिले में एक धार्मिक शोभायात्रा पर पथराव के बाद क्षेत्र में दंगे की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी।
  • जिसके बाद मंगलवार को भी क्षेत्र में कई जगहों पर आगजनी और पथराव किया गया था।
  • जिनमें बड़गाँव और शब्बीरपुर प्रमुख रहे थे।
  • शब्बीरपुर में हुए बवाल में 3 लोग घायल हुए थे, वहीँ बड़गाँव में एक आदमी की मौत हो गयी थी।
  • जिसके बाद पुलिस ने इसी मामले में 24 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • उपद्रवियों की गिरफ़्तारी बड़गाँव से की गयी है।

राज्य सरकार ने भेजे थे 4 अधिकारी:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर घटना की कड़ी निंदा की थी।
  • साथ ही मंगलवार की रात को राज्य सरकार की ओर से 4 अधिकारियों को सहारनपुर भेजा गया था।
  • अधिकारियों को जनपद में स्थिति नियंत्रण के लिए भेजा गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें