शुक्रवार को LOC पर पाकिस्तान की ओर से दागे गए स्नाइपर शॉट से सुंदरबनी सेक्टर में तैनात सहारनपुर के एक जवान जयद्रथ सिंह शहीद हो गये। कल शाम उनके शव को गृहनगर सहारनपुर लाया गया। जहां आज शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा है।

यह भी पढ़ें… आतंकवाद का पुतला फूंका, शहीदों को दी श्रद्धांजलि!

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसमूह :

  • शनिवार शाम को शहीद जयद्रथ सिंह का शव उनके गृहनगर सहारनपुर लाया गया।
  • आज शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भारी जनसमूह उमड़ा है।
  • शहीद के अंतिम संस्कार में मंत्री धर्म सिंह सैनी, सुरेश राणा सहित तमाम जिले के आलाधिकारी समेत अन्य शामिल हुए।

यह भी पढ़ें… इस साल हुए 172 आतंकी हमले, 38 जवान शहीद!

भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब(martyr jayadrath singh):

  • कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को करमाड़ा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलियां चलने लगी।
  • जिसका जवाब भारतीय सुरक्षाबलों ने जमकर दिया।
  • तकरीबन बीस मिनट तक हल्के हथियारों से गोलीबारी की गई।
  • जिससे गांव के एक-दो घरों की दीवारों एवं छतों पर पाक सेना द्वारा दागी गई गोलियां लगीं,
  • परंतु किसी प्रकार का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
  • गोलीबारी से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।
  • इसके चलते लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया।
  • उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा,
  • शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एलओसी पार से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया।
  • पहले छोटे हथियारों से फायरिंग की गई, बाद में मोर्टार से हमला किया गया।
  • यहां लगभग चार घंटे तक दोनों ओर से गोलाबारी होती रही।
  • जिले के केरन सेक्टर के जमगुंड इलाके में देर रात को पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें… पाक फायरिंग में शहीद जवान को सेना ने दी सलामी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें